लाइव न्यूज़ :

झारखंड: आदिवासी लड़की को पैर से मारने वाला लड़का गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री सोरेन ने दिया था कार्रवाई का आदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2022 07:11 IST

लड़की कथित तौर पर पाकुड़ जिले के एक स्कूल की आदिवासी छात्रा है। वीडियो में लड़का बार-बार लड़की को लात मारता नजर आ रहा है। लड़की यूनिफॉर्म में दिख रही है और स्कूल बैग लिए हुए है।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की कथित तौर पर पाकुड़ जिले के एक स्कूल की आदिवासी छात्रा है।वीडियो में लड़का बार-बार लड़की को लात मारता नजर आ रहा है। सोरेन ने संज्ञान लेते हुए पाकुड़ के उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

पाकुड़ (झारखंड):झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पाकुड़ जिले के महेशपुर में एक स्कूली छात्रा की बेरहम पिटाई से संबंधित वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए रविवार को पुलिस-प्रशासन को कार्रवाई का निर्देश दिया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दुमका से 16 वर्षीय किशोर आरोपी को देर शाम धर दबोचा।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, लड़की कथित तौर पर पाकुड़ जिले के एक स्कूल की आदिवासी छात्रा है। वीडियो में लड़का बार-बार लड़की को लात मारता नजर आ रहा है। लड़की यूनिफॉर्म में दिख रही है और स्कूल बैग लिए हुए है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि वायरल वीडियो के मामले में सोरेन ने संज्ञान लेते हुए पाकुड़ के उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी किशोर की तलाश में अनेक स्थानों पर छापामारी की और उसे देर शाम दुमका से धर दबोचा।

वायरल वीडियो पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र का बताया गया था जिसके मद्देनजर महेशपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने घटना की छानबीन की। उन्होंने लोगों को वीडियो दिखाकर पीड़िता एवं पीटने वाले युवक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन इसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया।

बाद में देर शाम होते-होते पुलिस द्वारा बिछाये गये जाल में आरोपी दुमका से धर दबोचा गया। उक्त वीडियो को गोड्डा कॉलेज की प्रोफेसर रजनी मुर्मू ने ट्विटर के जरिये मुख्यमंत्री को टैग करते हुए इसे महेशपुर थाना क्षेत्र की घटना बताया था और कार्रवाई करने की मांग की थी।

उन्होंने ट्वीट किया है कि उक्त छात्रा महेशपुर हाथीमारा संत स्टानलियुस उच्च विद्यालय में पढ़ती है, जबकि आरोपित युवक रोलाग्राम का रहने वाला है। दुमका अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नूर मुस्तफा अंसारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह प्रेम प्रसंग का मामला लगता है।

(भाषा से इनपुट के साथ)

टॅग्स :झारखंडआदिवासी महिलाJharkhand Policeहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?