लाइव न्यूज़ :

झारखंडः प्रतिबंधित नक्सल संगठन PLFI के दो सहयोगियों को खूंटी से गिरफ्तार किया गया, भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद

By अनिल शर्मा | Updated: May 26, 2023 07:53 IST

खूंटी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमन कुमार ने कहा कि पीएलएफआई के गिरफ्तार सहयोगियों की पहचान ललित खेरवार और शिवनारायण सिंह के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देNIA ने पीएलएफआई के फरार स्वयंभू सुप्रीमो दिनेश गोप को रविवार को गिरफ्तार किया था।आरोपी के खिलाफ 102 आपराधिक मामले थे और 30 लाख रुपये का इनाम रखा था।

खूंटी: प्रतिबंधित नक्सल संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के दो सहयोगियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। खूंटी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमन कुमार ने कहा कि पीएलएफआई के गिरफ्तार सहयोगियों की पहचान ललित खेरवार और शिवनारायण सिंह के रूप में हुई है।

इससे पहले 21 मई को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के फरार स्वयंभू सुप्रीमो को रविवार को गिरफ्तार किया था। दिनेश गोप उर्फ कुलदीप यादव उर्फ बड़कू को नई दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था। एनआईए ने कहा था कि आरोपी के खिलाफ 102 आपराधिक मामले थे और 30 लाख रुपये का इनाम रखा था।

झारखंड के खूंटी जिले के रहने वाले गोप के खिलाफ पहले एनआईए ने पीएलएफआई के गुर्गों से 25.38 लाख रुपये के विमुद्रीकृत नोट की बरामदगी के मामले में आरोप पत्र दायर किया था। वह उस मामले में फरार था, जो पीएलएफआई के खिलाफ एनआईए की रांची शाखा द्वारा जांच किए जा रहे दो मामलों में से एक है।

एनआईए की जांच के अनुसार, झारखंड, बिहार और ओडिशा में गोप के खिलाफ 102 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और इनमें से अधिकांश मामले हत्या, अपहरण, धमकी, जबरन वसूली और 2007 में गठित एक माओवादी संगठन पीएलएफआई सहित झारखंड और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (सीपीआई-माओवादी) के एक अलग समूह के लिए धन जुटाने से संबंधित हैं।

एनआईए ने झारखंड सरकार द्वारा घोषित 25 लाख रुपये के इनाम के अलावा, गोप पर सुराग के लिए 5 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

टॅग्स :झारखंडनक्सलएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस