लाइव न्यूज़ :

झारखंड : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत, एक घायल

By भाषा | Updated: August 24, 2021 22:02 IST

Open in App

झारखंड के साहिबगंज जिला के राजमहल प्रखंड अंतर्गत सखी बागीचा के समीप मंगलवार को तीन महिलाओं की मौत आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हो गई। हादसे के वक्त पीड़ित महिलाएं धान के खेत में काम कर रही थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि खेत में काम कर रही चार महिलाएं मंगलवार की दोपहर आकाशीय बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों द्वारा सभी को इलाज हेतु अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल एक महिला का इलाज चल रहा है। घटना की पुष्टि करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल रौशन साह ने बताया कि एक घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए साहिबगंज अस्पताल रेफर किया गया है। लेकिन उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर