लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Results: 2014 चुनाव में झारखंड की जनता ने पलट दिया था सारा गणित, जब चार पूर्व मुख्यमंत्रियों की हुई हार

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 23, 2019 09:06 IST

साल 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा को 81 सदस्यीय विधानसभा में 37 सीटें मिली थीं, आजसू को पांच, झामुमो को 19, कांग्रेस को छह, झाविमो को आठ सीटें मिली थीं।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड विधानसभा की 81 विधानसभा सीटों के लिए 23 दिसंबर को मतगणना हो रही है।2014 में झारखंड के चार पूर्व मुख्यमंत्रियों की हुई थी हार, जानिए पूरा गणित

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए मतगणना जारी है। झारखंड विधानसभा चुनाव अक्सर ऐसे नतीजे पेश कर देता है जिससे बड़े-बड़े चुनावी पंडित भी चकरा जाते हैं। 2014 के विधानसभा चुनाव भी इससे कुछ अलग नहीं थे। इस चुनाव में चार मुख्यमंत्री- अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी, मधु कोड़ा और हेमंत सोरेन अपने पारंपरिक गढ़ से चुनाव हार गए। इतना ही नहीं एक उप-मुख्यमंत्री सुदेश महतो को भी मतदाताओं ने नकार दिया था।

अर्जुन मुंडा

बीजेपी से तीन बार के मुख्यमंत्री और आदिवासी नेता अर्जुन मुंडा को खरसवां आरक्षित विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले मुंडा इस सीट पर जेएमएम और बीजेपी के टिकट पर चार बार चुनाव जीत चुके थे। उन्हें जेएमएम के दसरथ गगरई ने 12 हजार वोट के मार्जिन से हराया। मुंडा की ये शर्मनाक हार ऐसे वक्त में हुई जब बीजेपी मोदी लहर पर सवार थी।

बाबूलाल मरांडी 

झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जो कभी बीजेपी और आरएसएस के कद्दावर नेता माने जाते थे। उन्होंने अपनी नई पार्टी जेवीएम-पी का गठन किया। मरांडी ने 2014 में गिरिडीह और धनवर सीटों से चुनाव लड़ा लेकिन दोनों सीटों पर उनकी शर्मनाक हार हुई। गिरिडीह सीट पर बीजेपी के निर्भय कुमार जीते और दूसरे नंबर पर जेएमएम रही। बाबूलाल मरांडी तीसरे नंबर पर आए। वहीं धनवर सीट पर भी मरांडी को सीपीआई(एमएल) के राज कुमार ने 11 हजार वोट के अंतर से हराया। हालांकि इस चुनाव में बाबूलाल मरांडी की पार्टी आठ सीटें जीतने में कामयाब रही थी। 

हेमंत सोरेन

पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन भी दो सीटों पर चुनाव लड़े- बरहैट और दुमका। दुमका सीट पर उन्हें बीजेपी के लोइस मरांडी ने 10 हजार वोट से हराया। हालांकि बरहैट सीट जीतकर हेमंत सोरेन ने अपनी इज्जत बचाई।

मधु कोड़ा

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा मजगांव आरक्षित सीट से चुनाव हार गए थे। उन्होंने जेएमएम के नीरल पूर्ती ने 11 हजार वोट के अंतर से हराया। इसके अलावा पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुदेश महतो भी अपनी पारंपरिक सिल्ली सीट से हार गए थे। इस सीट पर उन्होंने लगातार तीन बार जीत हासिल हुई थी। 2014 विधानसभा चुनाव में उन्हें जेएमएम के अमित महतो ने करीब 30 हजार वोट के बड़े अंतर से हराया था।

झारखंड विधानसभा की 81 विधानसभा सीटों के लिए 23 दिसंबर (सोमवार) को मतगणना हो रही है। झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच कुल पांच चरणों में मतदान का काम पूरा हुआ था। उसके बाद आए एग्जिट पोल में त्रिशंकु विधानसभा का अनुमान लगाया गया है जहां मतदाताओं का झुकाव कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी गठबंधन की तरफ ज्यादा है। बीजेपी को 22-32 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)झारखंड मुक्ति मोर्चाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसमधु कोड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण बिल पर JMM की शर्तें! महुआ माजी ने क्यों कहा- अभी बाकी है फैसला?

भारतJharkhand Municipal Election Result 2026: रांची, धनबाद, देवघर नगर निगम में भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते?, नगर निकाय चुनावों में जीतने वालों और हारने वालों की सूची

भारतनिकाय चुनाव के बाद झारखंड में 'खेला'?, झामुमो-भाजपा में समझौता, हेमंत सरकार से आउट कांग्रेस-राजद?, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने किया दावा

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतबिहार के बाद क्या झारखंड में भी बनेगी एनडीए सरकार, भाजपा-झामुमो के बीच खिचड़ी पकने की चर्चा से बढ़ा सियासी पारा

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष