लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Results: झारखंड चुनाव नतीजे के बाद NCP चीफ शरद पवार ने कहा-NRC पर मोदी की टिप्पणियों से हैरान हूं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2019 20:30 IST

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में इस संबंध में टिप्पणी भी की थी। मोदी ने रविवार को स्पष्ट किया था कि एनआरसी के विवादास्पद मुद्दे पर उनकी सरकार ने मंत्रिमंडल या संसद में चर्चा नहीं की है।

Open in App
ठळक मुद्दे पवार ने कहा कि वह रविवार को दिल्ली में रामलीला मैदान में एक रैली के दौरान की गई मोदी की उन टिप्पणियों से वह हैरान हैउन्होंने कहा, ‘‘जब एक बड़ी नीति लाई जाती है, तो सरकार के स्तर पर एक चर्चा होती है।

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस टिप्पणी कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के मुद्दे पर उनके मंत्रिमंडल ने या संसद में चर्चा नहीं की गई को लेकर हतप्रभ हैं। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री के दावे को खारिज करने की मांग करते हुए पवार ने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद के दोनों सदनों में अपने संयुक्त संबोधन में देशभर में एनआरसी लागू करने की सरकार की योजना के बारे में बात की थी।

पवार ने यहां पत्रकारों से कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में इस संबंध में टिप्पणी भी की थी। मोदी ने रविवार को स्पष्ट किया था कि एनआरसी के विवादास्पद मुद्दे पर उनकी सरकार ने मंत्रिमंडल या संसद में चर्चा नहीं की है।

उन्होंने कहा था कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद एनआरसी की कवायद अब तक केवल असम में ही चलाई गई है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि एनआरसी के बारे में झूठ फैलाया जा रहा है। पवार ने कहा कि वह रविवार को दिल्ली में रामलीला मैदान में एक रैली के दौरान की गई मोदी की उन टिप्पणियों से वह हैरान है कि एनआरसी के मुद्दे पर मंत्रिमंडल या संसद में कोई चर्चा नहीं की गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब एक बड़ी नीति लाई जाती है, तो सरकार के स्तर पर एक चर्चा होती है। इस तरह की नीति उसके बिना देश के सामने नहीं आएगी। वही दूसरी ओर देश के गृह मंत्री ने संसद में कहा था कि वे देशभर में एनआरसी लाएंगे’’ उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने भी देशभर में एनआरसी लागू करने के बारे में बात की थी।

पवार ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है। जनता का ध्यान इस तरह की स्थिति से हटाने के लिए वे इस तरह के मुद्दे उठा रहे हैं और इस तरह के भाषण दे रहे है। इसके अलावा इसमें कुछ भी नहीं है।’’

टॅग्स :झारखंड लोकसभा चुनाव 2019झारखंडराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?