लाइव न्यूज़ :

Corona: झारखंड में कोराना का दूसरा मामला आया सामने, 200 किलोमीटर पैदल चलकर बंगाल से हजारीबाग पहुंचे मजदूर की रिपोर्ट पॉजिटिव

By सुमित राय | Updated: April 3, 2020 09:57 IST

झारखंड में कोरोना वायरस का दूसरा मामला आया है। इससे पहले रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में एक विदेशी महिला के अंदर कोरोना की जांच पॉजिटिव पाई गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देहजारीबाग के विष्णुगढ़ इलाके के एक गांव के मजदूर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुखार आने के बाद मजदूर पैदल घर के लिए निकला, लेकिन उसकी तबियत ज्यादा खराब हो गई।रिम्स की माइक्रोबायोलॉजी विभाग की जांच रिपोर्ट में मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

झारखंड के हजारीबाग में कोरोना वायरस के संक्रमण का दूसरा मामला सामने आया है और विष्णुगढ़ इलाके के एक गांव के मजदूर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मजदूर में कोरोना वायरस के पाए जाने की पुष्टि रांची के राजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (RIMS) ने की है।

बताया जा रहा है कि 52 वर्षीय मजदूर पिछले 25 सालों से पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में मजदूरी करता था, लेकिन लॉकडाउन होने के बाद वह पैदल ही अपने घर हजारीबाग की ओर निकल गया। आसनसोल से हजारीबाग की दूरी करीब 200 किलोमीटर है।

बताया जा रहा है कि 29 मार्च को बुखार आने के बाद मजदूर पैदल ही घर के लिए निकला, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उसकी तबियत ज्यादा खराब हो गई और डॉक्टर ने उसे हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।

31 मार्च को मजदूर को क्वारेंटाइन में रखते हुए ब्लड सैंपल जांच के राजधानी रांची के रिम्स भेजा गया, जहां के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की जांच रिपोर्ट में मजदूर कोरोना वायरस के संक्रमण से पॉजिटिव पाया गया।

यह झारखंड में कोरोना वायरस से संक्रमण का दूसरा मामला है। इससे पहले रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में एक विदेशी महिला के अंदर कोरोना की जांच पॉजिटिव पाई गई थी। पूरे देश में कोरोना के 2000 हजार से ज्यादा मामले आ चुके हैं, जबकि 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसझारखंडसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर