लाइव न्यूज़ :

झारखंडः पूर्व मंत्री एनोस एक्का की संपत्तियां सील करने की कार्रवाई शुरू, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: September 27, 2018 15:44 IST

टीम ने आज सुबह रांची एयरपोर्ट के निकट स्थित एक्का के घर को सील कर दिया। इस प्रॉपर्टी की कीमत करीब 50 करोड़ रुपये आंकी गई है। 

Open in App

रांची, 27 सितंबरः आय से अधिक संपत्ति के मामले में झारखंड सरकार में मंत्री रहे एनोस एक्का की संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम ने आज सुबह रांची एयरपोर्ट के निकट स्थित एक्का के घर को सील कर दिया। इस प्रॉपर्टी की कीमत करीब 50 करोड़ रुपये आंकी गई है। 

घर के बाहर नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है। एनोस एक्का इस वक्त सिमडेगा में एक पारा शिक्षक की हत्या के आरोप में सिमडेगा जेल में बंद हैं। डोरंडा थानाक्षेत्र के एयरपोर्ट रोड में स्थित यह बंगला पूर्व मंत्री की पत्नी मेनन एक्का के नाम पर है। ईडी ने यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट-2002 के तहत की। 

वे सिमडेगा के कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। मधु कोडा मंत्रिमंडल में मंत्री भी रहे। उसी दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप उन पर लगा। पत्नी को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। बता दें कि संपत्ति अटैच किये जाने के फैसले के खिलाफ एनोस एक्का हाइकोर्ट चले गये थे। हाइकोर्ट ने इस संपत्ति को सील करने पर रोक लगा दी थी। लेकिन अब रोक हटने के बाद ईडी ने बंगले को सील किया है।

घर के बाहर ईडी ने अटैच करने का नोटिस चिपका दिया है। एनोस एक्का ने डोरंडा थाना अंतर्गत न्यू अंचल अरगोडा के हिनू में एयरपोर्ट रोड पर 22 कट्ठा के प्लॉट पर आलीशान भवन का निर्माण किया है। यह संपत्ति एनोस एक्का की पत्नी मेनन एक्का के नाम पर है। 

ईडी के अधिकारियों ने कार्रवाई करने से पहले धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 8 के तहत एडज्युडिकेटिंग अथॉरिटी दिल्ली द्वारा 6 दिसंबर, 2010 को पारित आदेश पढकर सुनाया। इसके बाद मूल शिकायत संख्या 62/10 के प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर को स्पष्ट किया गया। ईडी की इस कार्रवाई का किसी ने कोई विरोध नहीं किया।

टॅग्स :झारखंडप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर