लाइव न्यूज़ :

झारखंड: पत्थलगड़ी आंदोलन के नेताओं पर पुलिस कसेगी शिकंजा, लगाया जायेगा क्राइम कंट्रोल एक्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: June 28, 2019 20:01 IST

जेल में बंद नेताओं के बाहर निकलने पर विधि व्यवस्था की स्थिति खराब न हो इसके लिए सीसीए की कार्रवाई का आदेश भी दिया गया है.

Open in App

झारखंड के खुंटी और चाईबासा में अपना सम्राज्य स्थापित करने में जुटे पत्थलगड़ी नेतृत्वकर्ताओं पर पुलिस अब शिकंजा कसने की तैयारी में है. उनके खिलाफ अब सीसीए लगाने की तैयारी की जा रही है. झारखंड पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि पत्थलगड़ी करने वाले नेताओं को यदि जमानत मिल गई है तो उनके खिलाफ सीसीए की धारा 3 या 12 के तहत कार्रवाई करें.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय ने पत्थलगड़ी प्रभावित जिलों के पुलिस अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वह पत्थलगड़ी समर्थकों से कडाई से निपटे. पुलिस मुख्यालय के द्वारा खूंटी और चाईबासा पुलिस को भेजे गए पत्र में जिलों के एसपी को आदेश दिया गया है कि विवादित पत्थलगड़ी करने वाले नेताओं को यदि जमानत मिल गई है तो उनके खिलाफ सीसीए की धारा 3 या 12 के तहत कार्रवाई करें. जिलों के एसपी को निर्देश दिया गया है कि पत्थलगड़ी के नेतृत्वकर्ताओं को यदि जमानत मिल गई है तो उनकी जमानत रद्द करने की कार्रवाई भी करें.

जेल में बंद नेताओं के बाहर निकलने पर विधि व्यवस्था की स्थिति खराब न हो इसके लिए सीसीए की कार्रवाई का आदेश भी दिया गया है. खूंटी जिला में पत्थलगड़ी से संबंधित कांड कारित करने में प्रोफेसर युसूफ पूर्तिबबिता कच्छप, शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के जीएम रहे विजय कुजूरविनोद कुमार, नाथनियल मुंडा उर्फ डोडा मुंडा, कृष्णा हांसदा, बिरसा मुंडाबालगोविंद तिर्की, पावेल मुंडा उर्फ टूटी की भूमिका रही है. पुलिस ने इस मामले में विजय कुजूर, कृष्णा हांसदा, पावेल मुंडा को पिछले साल गिरफ्तार किया था. जबकि बबिता कच्छप, युसूफ पूर्ति जैसे बड़े पत्थलगड़ी समर्थक नेता फरार हैं.

बबिता के फेसबुक पर लगातार सक्रियता की जानकारी भी राज्य पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों को मिली है. हाल में चाईबासा में पत्थलगड़ी कराने में फरार चल रहे युसूफ पूर्ति और बिरसा ओडेया की भूमिका रही है. पुलिस मुख्यालय ने खूंटी, मुरहू, अड़की थाना क्षेत्र में कई गांवों के ग्राम प्रधानों को भी चिन्हित किया है.

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम प्रधान डोडे मुंडासारिदकेन का विल्सन मुंडा, जिकीलता का मरकुस मुंडाचिकोर का चकरा मुंडा, चमडी का मंगल मुंडा शामिल है. इसके अलावे बिरसा टोपनो, चमरू चांपिया, वारगी टोपनो, टांगू बोदरा, जीवन टोपनो रघु पूर्ति, बसंत पूर्ति, सनिका लोमगा, नंदराम मुंडा, गोपला बोदरा, कल्याण हापतागारा एलियस बजरो, सिंगराय पूर्ति, सुलेमान हेंब्रम, जगदीश मुंडा, मारा मुंडा, अभियान पूर्ति जीदन हेंब्रम, मछुआ बोदरा, उम्बुलन बोदरा, शोशण बोदरा को भी चिन्हित किया गया है. खूंटी एसपी को आदेश दिया गया है कि खूंटी में कई तरह की जनसभाएं कर आमलोगों को प्रशासन के खिलाफ भड़काया जा रहा है. ऐसे में अविलंब इस तरह की सभाओं पर रोक लगाएं. सभा करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई का आदेश भी दिया गया है.

टॅग्स :झारखंडरांची
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट