लाइव न्यूज़ :

झारखंड: 150 लोगों की भीड़ ने व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या की, धार्मिक पेड़ काटने से नाराज थे

By विशाल कुमार | Updated: January 5, 2022 08:45 IST

थाना प्रभारी रामेश्वर भगत ने बताया कि ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान कई बार मना करने पर भी जंगल से पेड़ काटकर बेच देता था। इसलिए ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर यह कदम उठाया। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि करीब 100 से 150 लोगों ने पीड़ित को पीट-पीटकर मार डाला।घटना में मारे गए व्यक्ति की पहचान 30 वर्षीय संजू प्रधान के रूप में हुई है।ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान कई बार मना करने पर भी जंगल से पेड़ काटकर बेच देता था।

सिमडेगा (झारखंड):झारखंड के सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को भीड़ ने एक धार्मिक पेड़ काटने के संदेह में एक व्यक्ति को पीट-पीट कर मार डाला और फिर शव को जला दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि करीब 100 से 150 लोगों ने पीड़ित को पीट-पीटकर मार डाला। मौके पर इतनी बड़ी संख्या में लोग एकत्रित थे कि उन्हें नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

घटना में मारे गए व्यक्ति की पहचान 30 वर्षीय संजू प्रधान के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने शुरू में प्रधान के शव को सौंपने से इनकार कर दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को बरामद किया।

थाना प्रभारी रामेश्वर भगत ने बताया कि ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान कई बार मना करने पर भी जंगल से पेड़ काटकर बेच देता था। इसलिए ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर यह कदम उठाया।

पुलिस ने बताया कि मुंडा समुदाय के लिए इस पेड़ का धार्मिक महत्व है और वे इसे लेकर बहुत भावुक हैं। मृतक ने अक्टूबर 2021 में इन पेड़ों को काटा था। इससे भावनाओं को ठेस पहुंची थी। आज बड़ी संख्या में लोगों ने एक बैठक की और उसे पीटने का फैसला किया जिससे पीड़ित की मौत हो गई।

एक पखवाड़ा पहले ही झारखंड विधानसभा ने शीतकालीन सत्र में भीड़ द्वारा हिंसा को रोकने से संबंधित एक विधेयक पारित किया था, जिसमें हिंसा के दोषी व्यक्तियों के लिए तीन साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा के अलावा जुर्माना और संपत्ति कुर्क करने का प्रावधान है। 

पश्चिम बंगाल और राजस्थान के बाद ऐसा कानून पारित करने वाला झारखंड देश का तीसरा राज्य बन गया है।

टॅग्स :झारखंडमॉब लिंचिंगSimdegaहेमंत सोरेनHemant Soren
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी