लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Ki Taja Khabar: झारखंड में कोरोना संक्रमण के तीन और मामले मिले, कुल संख्या 27 हुई

By भाषा | Updated: April 15, 2020 05:13 IST

मंगलवार को कोरोना संक्रमण में पॉजिटिव आए तीन में से दो रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से हैं और तबलीगी जमात के संक्रमित मरीजों के कारण ही संक्रमित हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे तीसरा संक्रमित मरीज सिमडेगा का 17 वर्षीय युवक है जो लोहरदगा के 26 अन्य जमातियों के साथ पृथक वास में था।इससे पूर्व सोमवार को राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से तीन, बोकारो के गोमिया से एक और गिरिडीह जिले में एक कोरोना वायरस संक्रमित मरीज पाये गए।

रांची: झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नये मामले सामने आये हैं जिनमें से दो रांची के हिंदपीढ़ी के हैं और एक सिमडेगा जिले का। इसी के साथ राज्य में कोरोना वायरस के कुल मामले अब 27 हो गये जिनमें से दो मरीजों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमित पाये जाने वाले तीनों मरीजों की जांच रांची के रिम्स अस्पताल में की गयी थी।

उनके संक्रमित पाये जाने की पुष्टि रिम्स के निदेशक डा. डी के सिंह ने की। सिं ने बताया कि जो तीन नये कोरोना वायरस मामले राज्य सामने आये हैं उनमें से दो रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से हैं और तबलीगी जमात के संक्रमित मरीजों के कारण ही संक्रमित हुए हैं।

इनके अलावा तीसरा संक्रमित मरीज सिमडेगा का 17 वर्षीय युवक है जो लोहरदगा के 26 अन्य जमातियों के साथ पृथक वास में था। उसके साथ के सभी लोगों की रिपोर्ट ठीक आयी जबकि इस युवक की रिपोर्ट से वह कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया। इससे पूर्व सोमवार को राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से तीन, बोकारो के गोमिया से एक और गिरिडीह जिले में एक कोरोना वायरस संक्रमित मरीज पाये जाने के बाद झारखंड में इस महामारी के रोगियों की संख्या बढ़कर 24 हो गयी थी।

सोमवार को यहां पाये गये संक्रमितों में तीन रांची के हिंदपीढ़ी इलाके के ग्वालाटोली के हैं जो दिल्ली में निजामुद्दीन के तबलीगी जमात के मरकज से लौटे लोगों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए। इन्हें रिम्स में पृथक वास में रखा गया था और फिर उन्हें कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। इसके अलावा सोमवार को एक मरीज बोकारो के गोमिया से साड़म गांव से जुड़ा हुआ पाया गया जहां तबलीगीगी समाज के लोगों के चलते ही संक्रमण पहुंचा था।

शनिवार का पांचवां कोरोना वायरस संक्रमण का मामला गिरिडीह का है जहां कोरोना वायरस से संक्रमित होने का यह पहला मामला था। उसके संपर्क में आये व्यक्तियों का पता लगाया जा रहा है। अब झारखंड के रांची में कुल 13, बोकारो में नौ, हजारीबाग में दो, सिमडेगा, कोडरमा और गिरिडीह में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज हो गये हैं जिनमें से एक की बोकारो में और एक की रांची में मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसझारखंडरांची
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत