लाइव न्यूज़ :

खूंटीः मेला देखकर लौट रही नाबालिग से पांच लड़कों ने अगवा कर किया गैंगरेप, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: December 2, 2020 17:08 IST

झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के पदमपुर जतरा गांव में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ कथित तौर पर गैंग रेप की घटना हुई है. इससे पहले लड़की का अगवा कर लिया गया. पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर लिया है.  

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.पुलिस को बताया कि वह मंगलवार की रात दो दोस्तों के साथ मेलाकर देखकर घर लौट रही थी.

रांचीः झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के पदमपुर जतरा गांव से रात में मेला देखकर घर लौट रही 14 साल की नाबालिग लड़की को पांच युवकों ने अगवा कर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिये जाने की घटना प्रकाश में आया है.

पीड़िता की शिकायत पर कर्रा थाने में आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने पीड़िता का खूंटी सदर हॉस्पिटल में मेडिकल जांच कराया है. वहीं, सभी आरोपी फरार है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार की रात दो दोस्तों के साथ मेलाकर देखकर घर लौट रही थी.

इस दौरान ही दो बाइक पर सवार पांच युवक आए और उसके दोनों दोस्तों को मारपीट कर भागा दिया और बाइक पर मुझे जबरन बैठाकर लेकर सुनसान जगह पर ले गए. पांचों ने उसके साथ गैंगरेप किया. सभी आरोपी अपना चेहरा ढंके हुए थे. जिसके कारण वह किसी को पहचान नहीं पाई.

घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए. वह रातभर जंगल में पड़ी रही. समाजसेवी मोनिका कुमारी ने बताया कि छाता अंबाटोली गांव की दो नाबालिग गांव के तीन युवकों के साथ साइकिल से पदमपुर जतरा गई थी. मेला देखकर रात्रि नौ बजे घर लौटने के क्रम में स्कूटी और मोटरसाइकिल पर सवार पांच अज्ञात युवक 14 वर्षीया नाबालिग को धमकी देकर अपहरण करके साथ ले गये.

इसके बाद पीड़िता के एक दोस्त ने पहाड़टोली गांव निवासी समाजसेवी मोनिका कुमारी को 10.30 बजे रात्रि में घटना की जानकारी दी. तभी समाजसेविका ने मोबाइल से कर्रा थाना को घटना की जानकारी दी. पुलिस घटना के अनुसंधान में जुटी है. घटना की खबर सुनकर एसपी खूंटी, एसडीपीओ तोरपा और अन्य लोग कर्रा थाना पहुंचे. समाचार लिखे जाने तक किसी भी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमझारखंडरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस