लाइव न्यूज़ :

झारखंड: सरकारी अस्पताल में तीन दिन के शिशु को चूहों ने कुतर डाला, जांच के आदेश

By विशाल कुमार | Updated: May 5, 2022 09:55 IST

घटना 2 मई को गिरिडीह सदर अस्पताल में हुई और नवजात शिशु को गंभीर हालत में धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) ले जाया गया। एसएनएमएमसीएच के डॉक्टरों ने कहा कि शिशु की हालत अब स्थिर है।

Open in App
ठळक मुद्देशिशु का जन्म 29 अप्रैल को हुआ था और उसे एमसीएच में भर्ती कराया गया था।घटना 2 मई को गिरिडीह सदर अस्पताल में हुई।अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

रांची:झारखंड के गिरिडीह के एक सरकारी अस्पताल में एक तीन दिन के शिशु को चूहों ने कुतर डाला और फिलहाल शिशु की हाल नाजुक है। 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, चिकित्सकीय लापरवाही के इस मामले के सामने आने के बाद दो नर्सों को निकाल दिया गया और मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है।

घटना 2 मई को गिरिडीह सदर अस्पताल में हुई और नवजात शिशु को गंभीर हालत में धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) ले जाया गया। एसएनएमएमसीएच के डॉक्टरों ने कहा कि शिशु की हालत अब स्थिर है।

मां ममता देवी ने कहा कि जब वह गिरिडीह अस्पताल के मॉडल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) वार्ड में अपने नवजात शिशु को देखने गईं, तो उसने शिशु के घुटने पर चूहों द्वारा कुतरने के कारण गहरे घाव देखे।

शिशु का जन्म 29 अप्रैल को हुआ था और उसे एमसीएच में भर्ती कराया गया था क्योंकि उसे जन्म के बाद सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

मां ने कहा कि ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने उन्हें बताया था कि शिशु पीलिया से संक्रमित है। नर्स ने शिशु को बेहतर अस्पताल में भर्ती कराने की भी सलाह दी थी।

अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है।

गिरिडीह के उपायुक्त नमन प्रियेश लाकड़ा ने कहा कि गिरिडीह सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए झारखंड स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र भेजा गया है।

टॅग्स :झारखंडमेडिकल ट्रीटमेंटहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब