लाइव न्यूज़ :

झारखंड सरकार ने संभावित तीसरी लहर से जंग की तैयारी प्रारंभ की

By भाषा | Updated: June 17, 2021 21:48 IST

Open in App

रांची, 17 जून झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से जंग की तैयारी प्रारंभ कर दी है और इसके लिए स्वयं मुख्यमंत्री ने देश के अनेक शीर्ष चिकित्सकों से इस बारे में विचार-विमर्श किया है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यहां बताया कि कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के क्रम में ही राज्य सरकार ने तीसरी लहर से जंग के लिए मंथन शुरू कर दिया था ।

प्रवक्ता ने बताया कि संभावित तीसरी लहर का स्वरूप कैसा होगा और उसके लिए क्या तैयारियां क्या होनी चाहिए, इसको लेकर स्वयं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड सहित देश के अन्य राज्यों के चिकित्सकों से भी सलाह-मशविरा किया है।

उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों की आशंका है कि जिस तरह से कोरोना वायरस अपना स्वरूप बदल रहा है उससे तीसरी लहर में बच्चों पर ज्यादा प्रभाव पड़ सकता है। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि तीसरी लहर में सिर्फ बच्चे ही संक्रमित होंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि यही वजह है कि राज्य सरकार सतर्क है और जागरूकता फैलाने से लेकर चिकित्सा संबंधी तैयारियों की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने पर काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका से बच्चों को बचाने के लिए विभिन्न दिशानिर्देश जारी किये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!