लाइव न्यूज़ :

मनरेगा मजदूरों के खाते में झारखंड सरकार ने डाले 350 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: August 28, 2021 00:56 IST

Open in App

केन्द्र से मनरेगा की सोलहवीं किश्त जारी होने के बाद झारखंड में मनरेगा के तहत मजदूरों को राज्य सरकार ने बकाया 350 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यहां बताया कि राज्य में मनरेगा के तहत मजदूरों का 350 करोड़ रुपये का भुगतान बताया था जिसे इस सप्ताह उनके खाते में डाल दिया गया। उन्होंने बताया कि कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी के दौरान कोई भूखा न रहे, इसके लिए सरकार प्रयासरत है। सरकार के स्तर पर न सिर्फ बाहर से आए लोगों बल्कि मनरेगा के तहत काम कर रहे मजदूरों का भी विशेष खयाल रखा जा रहा है और यही कारण है कि सरकार ने उनके खाते में मजदूरी के रूप में 350 करोड़ रुपए डाल दिए हैं। मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने बताया कि झारखंड के मनरेगा मजदूरों की मजदूरी मद में 350 करोड़ रुपया बकाया था। राज्य सरकार की ओर से इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था । यह राशि अब तक झारखंड को नहीं मिली थी । हालांकि केंद्र सरकार ने इस वित्तीय वर्ष की सोलहवां किश्त आज जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को सभी मजदूरों के खाते में पैसे डाल दिये गये। केंद्र सरकार ने मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 194 रुपये से बढ़ाकर 198 रुपये कर दी है। इसके बाद झारखंड सरकार मनरेगा मजदूरों को राज्य सरकार के मद से 27 रूपये और बढ़ाकर 225 रूपये का भुगतान कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार: मनरेगा का नाम बदलने को लेकर गरमायी बिहार की सियासत, भाजपा और कांग्रेस नेता उतरे मैदान में

भारतकर्नाटक कैबिनेट VB-G RAM G को कोर्ट में देगी चुनौती, मंत्री पाटिल ने घोषणा की, कहा- 'कानून स्वीकार नहीं करेंगे'

भारतVB-G RAM G ने ली MGNREGA की जगह, जानें इनके बीच के 5 मुख्य अंतर

भारतराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने VB-G RAM G बिल को दी मंज़ूरी, जो लेगा MGNREGA की जगह

भारतहेमधर शर्मा का ब्लॉग: कमाई का मेहनत से टूटता संबंध और मुफ्तखोरी को मिलती वैधता

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"