लाइव न्यूज़ :

कोरोना लॉकडाउन के बीच झारखंड सरकार ने उठाया बड़ा कदम, पहली बार 177 मजदूरों ने की फ्लाइट से घर वापसी

By प्रिया कुमारी | Updated: May 28, 2020 10:55 IST

झारखंड सरकार ने प्रवासी मजदूरों को फ्लाइट से घर भेजने को बीड़ा उठाया है। मुंबई में पहली प्लाइट रांची के लिए रवाना हुई।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड सरकार ने प्रवासी मजदूरों को फ्लाइट से घर भेजने को बीड़ा उठाया है।मुंबई में फंसे मजदूरों को लेकर एक फ्लाइट के लिए रवाना हो चुकी है।

कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण मजदूर किस-किस परिस्थिति में अपने घर लौट रहे हैं इससे हर कोई वाकिफ है। कोई भीषण गर्मी में बिना खाए पिए सफर कर रहा है कोई ट्रक पर लटक कर घर जा रहा है, तो कोई पैदल ही घर की ओर निकल चुका है लेकिन पहली बार मजदूरों की घर वापसी फ्लाइट से हो रही है। झारखंड सरकार ने मजदूरों के लिए फ्लाइट का इंतजाम किया है। 

मुंबई में फंसे मजदूरों को लेकर एक फ्लाइट के लिए रवाना हो चुकी है। एक एनजीओ की मदद से 177 मजदूरों को एयरपोर्ट तक पहुंचाया गया। इन मजदूरों को रिसीव करने के लिए खुद झारखंड के श्रम मंत्री एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे। मुंबई के अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रात के 3 बजे ही प्रवासी मजदूरों की लाइन लग गई थी। सुबह के 6 बजे वाली एयर एशिया फ्लाइट ने उड़ान भरी। बैंगलोर लॉ स्कूल एलुमनाई एसोसिएशन की प्रियंका रमन ने इस बात का ख्याल रखा कि कोई मजदूर छूट न जाए। 

लॉ स्कूल के पूर्व छात्रों ने कुछ एनजीओ के साथ मिलकर न केवल मुंबई बल्कि वहां रहने वाले अलग-अलग हिस्सों में रह रहे प्रवासियों को इक्ट्टा किया और साथ सब के लिए हवाई टिकट की व्यवस्था की। प्रियंका रमण कहती हैं कि हम जानते हैं कि रांची के कई प्रवासी है, जो वापस घर जाना चाहते हैं। इसलिए हमने उनलोगों को घर भेजने का फैसला किया है। इतनी बड़ी संख्या में मजदूर जहाज यात्रा से लौट रहे हैं, चेहरे पर उनकी खुशी साफ दिख रही है। घर वापसी कर रही प्रवासी मंजू कहती है कि यहां पर काम की कोई गांरटी नहीं है, इसलिए हम घर जा रहे हैं। अब वापस नहीं लौटेंगे। 

वहीं झारखंड सरकार का कहना है कि मजदूर अपने राज्य फ्लाइट से लौट रहे हैं ये बहुत ही खुशी की बात है। अंडमान में फंसे लोगों को लाने के लिए दो और फ्लाइट रांची लैंड करेगी। उनका कहना है हवाई यात्रा का किराया राज्य सरकार वहन करेगी।

टॅग्स :झारखंडरांचीप्रवासी भारतीयप्रवासी मजदूरकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर