केरल के इलायची बगान में झारखंड की लड़की मृत पाई गई

By भाषा | Published: September 29, 2021 01:27 PM2021-09-29T13:27:36+5:302021-09-29T13:27:36+5:30

Jharkhand girl found dead in Kerala's cardamom plantation | केरल के इलायची बगान में झारखंड की लड़की मृत पाई गई

केरल के इलायची बगान में झारखंड की लड़की मृत पाई गई

इडुक्की (केरल), 29 सितंबर झारखंड की 14 वर्षीय किशोरी बुधवार सुबह यहां कट्टाप्पना में उस घर के पिछवाड़े मृत पाई गई, जहां वह अपने माता-पिता के साथ रह रही थी।

लड़की के माता-पिता नौकरी की तलाश में करीब दो सप्ताह पहले ही उत्तरी राज्य से यहां आए थे। बच्ची के माता-पिता ने बताया कि उनकी बेटी बुधवार सुबह से लापता थी। उन्होंने उसे खोजना शुरू किया, जिसके बाद उसका शव घर के पिछवाड़े के पास मिला।

उन्होंने कहा कि लड़की के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस घटना की और जानकारी मिल पाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Jharkhand girl found dead in Kerala's cardamom plantation

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे