लाइव न्यूज़ :

गिरिडीहः हाथी का आतंक, 55 वर्षीय व्यक्ति को कुचलकर मार डाला, एक माह में चार लोगों की गई जान

By भाषा | Updated: October 1, 2020 14:04 IST

वन अधिकारी (डीएफओ) राजकुमार ने बताया कि 12 हाथियों के एक झुंड से बिछड़े एक नर हाथी ने बुधवार सुबह टहल रहे खूबलाल मंडल को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इसी हाथी ने पिछले एक माह में चार लोगों की जान ले ली है।

Open in App
ठळक मुद्देमहेशपुर गांव में अपने दल से बिछड़े एक नर हाथी ने 55 वर्षीय एक व्यक्ति को कुचलकर मार दिया।राजकुमार ने बताया कि 12 हाथियों के दल को वन विभाग की टीम ने जंगल में भेज दिया था, लेकिन इस हाथी ने लोगों को भारी नुकसान पहुंचाया है।वन विभाग ने मृतक खूबलाल के घर पहुंच कर उसके परिजनों को 25,000 रुपये की प्रारंभिक राशि हर्जाने के तौर पर दी।

गिरिडीहः झारखंड के गिरिडीह जिले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में अपने दल से बिछड़े एक नर हाथी ने 55 वर्षीय एक व्यक्ति को कुचलकर मार दिया।

गिरिडीह के मंडलीय वन अधिकारी (डीएफओ) राजकुमार ने बताया कि 12 हाथियों के एक झुंड से बिछड़े एक नर हाथी ने बुधवार सुबह टहल रहे खूबलाल मंडल को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इसी हाथी ने पिछले एक माह में चार लोगों की जान ले ली है।

राजकुमार ने बताया कि 12 हाथियों के दल को वन विभाग की टीम ने जंगल में भेज दिया था, लेकिन इस हाथी ने लोगों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इस बीच वन विभाग ने मृतक खूबलाल के घर पहुंच कर उसके परिजनों को 25,000 रुपये की प्रारंभिक राशि हर्जाने के तौर पर दी।

गड्ढे में भरे पानी में डूबने से तीन लड़कों की मौत

बहराइच जिले में भट्ठे के लिए खोदे गये गड्ढे में भरे पानी में डूबने से तीन लड़कों की मौत हो गयी। पुलिस उपाधीक्षक टी.एन. दुबे ने बृहस्पतिवार को बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र में शहर से सटे नगरौर गांव के निवासी आसिफ (10), मोहम्मद शादाब (नौ) और शाने आलम (नौ) बुधवार को बकरियां चराने के लिये घर से निकले थे।

उन्होंने बताया कि देर शाम जब तीनों घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान बारिश के पानी से भरे ईंट भट्ठे के एक गहरे गड्ढे के नजदीक बच्चों की मौजूदगी के चिह्न मिले। तलाश शुरू होने के बाद रात में तीनों बच्चों के शव गड्ढे से बरामद हुए। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि दो बच्चों के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जबकि एक बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की हत्या

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पूर्व उप सरपंच समेत दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि नक्सलियों ने जिले के जांगला थाना क्षेत्र के बारदेला गांव में पूर्व उप सरपंच घनिराम कोरसा और गोंगला गांव में गोपाल कुडियाम की बुधवार रात हत्या कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने दोनों ग्रामीणों की हत्या धारदार हथियार से की है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शवों को बरामद किया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि हमलावर नक्सलियों की खोज में पुलिस दल को रवाना किया गया है। राज्य के नक्सल प्रभावित इस जिले में नक्सलियों ने पिछले लगभग एक महीने में तीन पुलिस जवानों समेत 12 लोगों की हत्या कर दी है। 

टॅग्स :झारखंडहाथीहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?