लाइव न्यूज़ :

झारखंड: रामगढ़ में 45 लाख का गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 21, 2021 01:13 IST

Open in App

रामगढ़, 20 दिसंबर झारखंड के रामगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-33 पर पुलिस ने जांच के दौरान आंध्र प्रदेश से नेपाल ले जाया जा रहा 45 लाख रुपये कीमत का चार क्विंटल गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जब रामगढ़ के कुजु पुलिस चौकी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर एक ट्रक को रोककर उसकी जांच की तो उसमें छत की केबिन में छुपाया गया चार क्विंटल गांजा बरामद किया गया जो बिहार के रास्ते नेपाल ले जाया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि बरामद गांजे का अनुमानित मूल्य 45 लाख रुपये है। कुमार ने बताया कि इस बरामदगी के सिलसिले में ट्रक में सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार