लाइव न्यूज़ :

झारखंड: पूर्व CM हेमंत सोरेन की भाभी ने JMM से दिया इस्तीफा, विधायक हैं सीता सोरेन

By अंजली चौहान | Updated: March 19, 2024 12:39 IST

हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है वह जेएमएम से विधायक है लेकिन अब वह इस पद को त्याग रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीता सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया हैसीता सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी हैंवह तीन बार विधायक रह चुकी हैं

रांची:झारखंड की राजनीति में मंगलवार को नया मोड़ उस वक्त आ गया जब पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी ने जेएमएम से इस्तीफा दे दिया। हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन जेएमएम से विधायक हैं लेकिन आज उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। 

लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के लिए यह खबर बड़ा झटका लेकर आई है। गौरतलब है कि सीता झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हैं और वह तीन बार की विधायक हैं और पूर्व मुख्यमंत्री के बड़े भाई, दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं, जिनकी 2009 में 39 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई थी।

सीता सोरेन के इस्तीफे का पत्र सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि उनके पति की मौत के बाद से उन्हें और उनके परिवार को लगातार अपमानित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, "पार्टी के सदस्यों और परिवार ने हमें अलग-थलग कर दिया है, जो मेरे लिए बेहद दर्दनाक है।"

सीता सोरेन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि समय के साथ स्थितियां बेहतर होंगी लेकिन इस बात पर अफसोस जताया कि पार्टी अब उस विरासत को आगे नहीं बढ़ा रही है जिसे उनके दिवंगत पति ने एक बार महान बनाने के लिए बनाया था। उन्होंने कहा कि पार्टी अब ऐसे लोगों के हाथों में है जिनकी दृष्टि और उद्देश्य हमारे मूल्यों और सिद्धांतों से मेल नहीं खाते।

उन्होंने आगे कहा कि झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन द्वारा हम सबको एकजुट रखने के अथक प्रयास के बावजूद मुझे पता चला कि मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही है। यह कहते हुए कि वह स्थिति से दुखी हैं उन्होंने झामुमो और परिवार से नाता तोड़ने का फैसला लिया।

टॅग्स :हेमंत सोरेनझारखंडझारखंड मुक्ति मोर्चा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतमहिला आरक्षण बिल पर JMM की शर्तें! महुआ माजी ने क्यों कहा- अभी बाकी है फैसला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर