झारखंड चुनाव: चौथे और पांचवें चरण में बीजेपी का आलाकमान करेगा ताबड़तोड़ रैलियां

By भाषा | Published: December 13, 2019 05:32 AM2019-12-13T05:32:23+5:302019-12-13T05:32:23+5:30

झारखंड विधानसभा चुनावः नितिन गडकरी 13 दिसम्बर को राजोंनहाट मैदान पत्थरगामा प्रखंड में और राजमहल में जनसभा को संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी तीन रैलियां होंगी।

Jharkhand elections: top BJP leaders will campaign in fourth-fifth phase | झारखंड चुनाव: चौथे और पांचवें चरण में बीजेपी का आलाकमान करेगा ताबड़तोड़ रैलियां

File Photo

Highlightsझारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे और पांचवें चरण में भाजपा के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचेंगे। जपा के प्रवक्ता शिवपूजन पाठक ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 दिसंबर को चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे और पांचवें चरण में भाजपा के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचेंगे। भाजपा के प्रवक्ता शिवपूजन पाठक ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 दिसंबर को चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

उसी दिन भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा की भी जनसभा होगी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 13 दिसंबर को राज्य में चौथे ओर पांचवें चरण के चुनाव में प्रचार के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा नेता मनोज तिवारी यहां आयेंगे।

पाठक ने बताया कि नितिन गडकरी 13 दिसम्बर को राजोंनहाट मैदान पत्थरगामा प्रखंड में और राजमहल में जनसभा को संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी तीन रैलियां होंगी।

भाजपा ने चौथे और पांचवें चरण के चुनावों के लिए प्रधानमंत्री के चुनाव प्रचार का कार्यक्रम पहले ही जारी कर रखा है। कार्यक्रम के अनुसार वह 15 दिसंबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा का गढ़ माने जाने वाले दुमका में और 17 दिसंबर को साहिबगंज की बरहेट विधानसभा सीट पर चुनावी सभा करेंगे। 

Web Title: Jharkhand elections: top BJP leaders will campaign in fourth-fifth phase

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे