लाइव न्यूज़ :

पी. चिदंबरम का ट्वीट- झारखंड चुनाव में लोग भाजपा सरकार की नीतियों को खारिज करें

By भाषा | Updated: November 30, 2019 14:04 IST

पी. चिदंबरम ने कहा, ''झारखंड के लोगों को भाजपा के खिलाफ वोट करना चाहिए और भाजपा सरकार की नीतियों और शासन के मॉडल को खारिज करना चाहिए। उनके पास ऐसा करने का पहले मौका आया है।"

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदंबरम की तरफ से उनके परिवार ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा, "जैसा कि पहले से अनुमान लगाया गया था उसी तरह दूसरी तिमाही में जीडीपी विकास दर गिरकर 4.5 फीसदी हो गयी। फिर भी सरकार कहती है कि सब अच्छा है।''

आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने आर्थिक विकास दर में गिरावट को लेकर शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और झारखंड के लोगों से आह्वान किया कि वे भाजपा सरकार की नीतियों को खारिज करें।

झारखंड में आज विधानसभा चुनाव के लिए 13 सीटों पर पहले चरण का मतदान हो रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदंबरम की तरफ से उनके परिवार ने ट्वीट किया।

उन्होंने कहा, "जैसा कि पहले से अनुमान लगाया गया था उसी तरह दूसरी तिमाही में जीडीपी विकास दर गिरकर 4.5 फीसदी हो गयी। फिर भी सरकार कहती है कि सब अच्छा है।''

चिदंबरम ने दावा किया, "तीसरी तिमाही की जीडीपी विकास दर भी 4.5 फीसदी से ज्यादा नहीं होगी बल्कि इसके और भी खराब होने की आशंका है।"

उन्होंने कहा, ''झारखंड के लोगों को भाजपा के खिलाफ वोट करना चाहिए और भाजपा सरकार की नीतियों और शासन के मॉडल को खारिज करना चाहिए। उनके पास ऐसा करने का पहले मौका आया है।"

गौरतलब है कि देश में विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट और कृषि क्षेत्र में पिछले साल के मुकाबले कमजोर प्रदर्शन से चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 4.5 प्रतिशत रह गयी है।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंडभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसझारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक)झारखंड मुक्ति मोर्चारघुवर दासनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर