झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दी जानकारी

By विनीत कुमार | Published: April 6, 2023 10:22 AM2023-04-06T10:22:35+5:302023-04-06T11:01:54+5:30

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में गुरुवार सुबह निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें रांची से एयरलिफ्ट कर चेन्नई इलाज के लिए ले जाया गया था।

Jharkhand education minister Jagarnath Mahato passes away in Chennai, tweets CM Hemant Soren | झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दी जानकारी

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में निधन (फोटो- ट्विटर)

Highlightsझारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में निधन।महतो 2020 में कोरोना से बुरी तरह संक्रमित हुए थे, इसके बाद उनके फेफेड़े भी प्रत्यारोपित किए गए थे।हाल के दिनों में उनकी तबीयत एक बार फिर ज्यादा खराब रहने लगी थी, इसके बाद उन्हें चेन्नई ले जाया गया था।

रांची: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन हो गया है। उनका निधन चेन्नई में इलाज के दौरान हुआ। इसकी जानकारी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्वीट किया, 'अपूरणीय क्षति! हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की…।'

जगरनाथ महतो पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और हाल में लगातार खराब स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें रांची से एटरलिफ्ट कर चेन्नई ले जाया गया था। सामने आई जानकारी के अनुसार महतो का निधन गुरुवार सुबह 6.30 बजे हुआ।

जगरनाथ महतो के निधन के बाद तमाम सियासी दलों के नेताओं ने शोक जताया है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट किया, 'झारखंड सरकार के मंत्री श्री जगरनाथ महतो जी के चेन्नई के अस्पताल में निधन की बेहद दुःखद सूचना मिली है। लंबे समय से बीमारी को हराते हुए योद्धा की भांति डंटे रहने वाले जगरनाथ जी का चले जाना पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखदायी है। राजनैतिक भिन्नताओं के बावजूद व्यक्तिगत रूप से उनकी जीवटता का मैं सदैव प्रशंसक रहा हूं। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। भावभीनी श्रद्धांजलि। ॐ शांति ॐ शांति।'

जगरनाथ महतो कोरोना दो साल पहले कोरोना से भी संक्रमित हुए थे। इस वजह से उनके फेफड़े खराब हो गए थे। नवंबर-2020 में चेन्नई के महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल में उनके फेफड़ों का प्रत्यारोपण भी किया गया था। साल 2020 में कोरोना की चपेट में आने के बाद महतो को कई दिनों तक डॉक्टरों ने लाइफ सपोर्ट पर भी रखा था। बाद में वह ठीक हो गए थे लेकिन कुछ दिनों से उनकी तबीयत दोबारा खराब हो गई थी।

Web Title: Jharkhand education minister Jagarnath Mahato passes away in Chennai, tweets CM Hemant Soren

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे