लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमित मां की अर्थी को कंधा देने वाले 5 बेटों की मौत, छठे की हालत गंभीर, 15 दिनों में धनबाद के इस परिवार पर टूटा कहर

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 21, 2020 09:04 IST

भारत में कोरोना वायरस के 11,55,191 मामले हैं और 28,084 लोगों की मौत हुई है। देश में कोविड-19 से 7,24,578 लोग ठीक हो गए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देये भारत का सम्भवत पहला मामला है, जब सिर्फ 15 दिनों में ही एक ही परिवार के छह लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई हो।जून महीने में महिला दिल्ली से शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए कतरास स्थित अपने घर आई थी।

धनबाद: भारत में कोरोना वायरस का कहर जारी है। ऐसे में झारखंड के धनबाद से झकझोर देने वाली खबर आई है। धनबाद के कतरास इलाके में कोरोना संक्रमण की वजह से सिर्फ 15 दिनों में एक परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है। और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस परिवार में सबसे पहले 4 जुलाई को 88 वर्षीय मां का निधन हुआ। जांच के बाद पता चला कि वह कोरोना संक्रमित थी। मां की अर्थी को कंधा देने के बाद पांच बेटों की मौत हो गई। छठे बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं इस परिवार के कुछ और लोगों की तबीयत भी खराब है। मां की मौत के बाद एक-एक कर बेटों में कोरोना फैल गया, जिसके बाज सबकी मौत हुई। पांचवें बेटे की मौत सोमवार (20 जुलाई) को हुई है।

कई मीडिया रिपोर्ट ने दावा किया है कि ये भारत का सम्भवत पहला मामला है, जब सिर्फ 15 दिनों में ही एक ही परिवार के छह लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई हो। ये मामला धनबाद के कतरास का है। जहां, रानी बाजार में रहने वाले एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। 15 दिनों में इस परिवार के छह लोगों की मौत हुई है।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

20 जुलाई को हुई पांचवें बेटे की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत

आखिरी मौत सोमवार (20 जुलाई)  को कोरोना संक्रमण से हुई। सबसे पहले 4 जुलाई 2020 को 88 वर्षीय मां का निधन बोकारो के एक नर्सिंग होम में हुआ। महिला के निधन के बाद कोविड-19 जांच में पाया गया कि वह कोरोना संक्रमित थी। जिसके बाद उनके सारे बेटों ने अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया था। 

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

जिसके बाद उनके पहले बेटे की मौत रांची के रिम्स अस्पताल में कोविड-19 की वजह से हुई। जिसके कुछ ही दिन बाद दूसरे बेटे का केंद्रीय अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।

तीसरे बेटे की मौत धनबाद के एक निजी क्वारंटीन सेंटर में हुई। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद शख्स का ड्राइवर उन्हें धनबाद के सरकारी अस्पताल पीएमसीएच ले गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत बता दिया। 

16 जुलाई को चौथे बेटे का भी टीमएच जमशेदपुर में निधन हो गया। वहीं पांचवां बेटा भी धनबाद के कोविड अस्पताल में रेफर करने के बाद रिम्स रांची में भर्ती था, जहां सोमवार (21 जुलाई) को उसकी मौत हो गई थी। 

जून महीने में महिला दिल्ली से शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए कतरास स्थित अपने घर आई थी। शादी समारोह के दौरान की महिला की तबीयत खराब हो गई थी। 

भारत में कोरोना वायरस 11,55,191 मामले, 28,084 लोगों की कोरोना से मौत  

भारत में पिछले 24 घंटों में  कोरोना वायरस (COVID19) के 37,148 मामले सामने आए हैं और 587 मौतें हुई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 11,55,191 हो गई है, जिसमें 4,02,529 एक्टिव केस हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, 7,24,578 लोग ठीक हो चुके हैं। 28084 लोगों की मौत हुई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसझारखंडधनबादकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर