लाइव न्यूज़ :

झारखंड: मुख्यमंत्री आवास पर मंडराने लगा है कोरोना वायरस का खतरा, सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी के ड्राइवर के पॉजिटिव पाए जाने से मचा हड़कंप

By एस पी सिन्हा | Updated: August 1, 2020 20:50 IST

कोरोना वायरस का कहर झारखंड में लगातार बढ़ता जा रहा है और अब यह मुख्यमंत्री आवास तक पहुंच गया है.

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी का कार चालक काजल ठाकुर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.इसके अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय के आप्त सचिव कमलेश कुमार भी कोरोना संक्रमित मिले हैं.

रांची।झारखंड के मुख्यमंत्री आवास तक कोरोना संक्रमण पहुंच गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का कार चालक काजल ठाकुर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. बताया जा रहा है कि उसने कुछ दिन पहले ही सैंपल दिया था. जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय के आप्त सचिव कमलेश कुमार भी कोरोना संक्रमित मिले हैं. वे पटना से लौटे थे और होम क्वारंटाइन में थे. अब आज अन्य कर्मियों की कोरोना जांच हो रही है.

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री आवास तक संक्रमण फैलने के बाद ड्राइवर और आप्त सचिव के संपर्क में आए लोगों को भी सैंपल लिया गया है. यहां बता दें कि कुछ दिन पहले ही हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, बच्चे और आवास पर रहने वाले कई स्टाफ का कोरोना सैंपल लिया गया था. उस दौरान सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी. इससे पहले मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्‍नी ने कोरोना का टेस्‍ट करवाया था. इसमें दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी. मुख्‍यमंत्री झारखंड के ही एक कोरोना पॉजिटिव विधायक के संपर्क आए थे.

इसके बाद उन्‍होंने अपने पूरे परिवार का कोरोना टेस्‍ट करवाया था. इधर, झारखंड में कोरोना का मामला तेजी से बढता जा रहा है. राज्‍य में कोरोना के मामले 10 हजार से ज्‍यादा हो गए हैं. निजी सचिव तथा चालक के संक्रमित होने से एक बार फिर सीएमओ तथा सीएम आवास में संक्रमण का खतरा बढ गया है.

यहां उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों भी पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर तथा विधायक मथुरा महतो के संक्रमित पाए जाने के बाद मुख्यमंत्री आवास तथा सीएमओ के सभी कर्मियों की जांच कराई गई थी. हालांकि उस समय सभी निगेटिव पाए गए थे. एक बार फिर मुख्यमंत्री आवास में कार्यरत कर्मियों की जांच की जा रही है.

टॅग्स :हेमंत सोरेनझारखंडकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों