लाइव न्यूज़ :

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजनीतिक सहयोगी पंकज मिश्र को ED ने किया अरेस्ट, जानें मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 19, 2022 20:39 IST

ईडी ने झारखंड में अवैध खनन से जुड़े धन शोधन के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजनीतिक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और अन्य के बैंक खातों में जमा 11.88 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है।

Open in App
ठळक मुद्देसाहिबगंज, बरहेट, राजमहल, मिर्जा चौकी और बरहरवा में कम से कम 19 स्थानों पर छापेमारी के बाद हुई है।मुख्यमंत्री सोरेन राज्य में खनन पट्टे के मालिकाना हक रखने के मामले में घिरे हुए हैं। चुनावी कानून के तहत सोरेन को विधायक के रूप में अयोग्य घोषित करने की मांग की है।

रांचीः प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजनीतिक सहयोगी पंकज मिश्र को धनशोधन के आरोप में रांची में गिरफ्तार कर लिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित ‘‘अवैध खनन’’ से संबंधित धन शोधन की दो अलग-अलग जांच में पिछले दो महीने से ज्यादा समय में 36 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की गई है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिश्रा को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया और दावा किया कि पूछताछ के दौरान वह सवालों का जवाब देने से बच रहे थे। मिश्रा को बुधवार को रांची की एक अदालत में पेश किए जाने की संभावना है, जहां ईडी उनकी हिरासत का अनुरोध करेगा।

ईडी ने पिछले सप्ताह राज्य में मिश्रा और उनसे जुड़े परिसरों पर छापेमारी की थी। छापेमारी में ईडी ने मिश्रा और उनसे जुड़े एक व्यक्ति दाहू यादव के 37 बैंक खातों में जमा 11.88 करोड़ रुपये जब्त किए थे। इसके अलावा, ईडी ने 5.34 करोड़ रुपये की ‘‘बेनामी’’ नकदी भी जब्त की, जिसके बारे में उसने दावा किया कि ये पैसे राज्य में ‘‘अवैध खनन’’ से जुड़े थे।

ताजा जब्ती में ईडी ने झारखंड में अवैध खनन से जुड़े धन शोधन के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजनीतिक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और अन्य के बैंक खातों में जमा 11.88 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है। यह कार्रवाई राज्य में टोल प्लाजा निविदाओं के संचालन में कथित अनियमितताओं और अवैध खनन के मामलों की जांच के तहत आठ जुलाई को राज्य के साहिबगंज, बरहेट, राजमहल, मिर्जा चौकी और बरहरवा में कम से कम 19 स्थानों पर छापेमारी के बाद हुई है।

बयान में कहा गया कि अवैध रूप से संचालित किए जा रहे पांच स्टोन क्रशर और इतनी ही संख्या में ‘‘अवैघ आग्नेयास्त्र के कारतूस’’ भी जब्त किए गए। ईडी ने कहा कि इन छापों के दौरान कथित अवैध खनन से अर्जित 100 करोड़ रुपये की आय का भी पता चला। दूसरे मामले में राज्य में कथित अवैध खनन से जुड़ी नकदी का पता चला।

यह मामला इस साल मई में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी पूजा सिंघल के खिलाफ ईडी की कार्रवाई से संबंधित है। एजेंसी ने मई में पूजा सिंघल, उनके कारोबारी पति और अन्य के खिलाफ धन शोधन को लेकर चल रही जांच के तहत छापा मारा था। झारखंड के खनन सचिव का प्रभार संभाल रहीं सिंघल को ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी के बाद राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया था।

सिंघल और उनके पति से जुड़े एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) सुमन कुमार को भी एजेंसी ने गिरफ्तार किया था और तब कुल 19.76 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई थी। ईडी ने सिंघल और अन्य के खिलाफ इस महीने रांची की विशेष पीएमएलए अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया।

टॅग्स :हेमंत सोरेनझारखंडप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए