लाइव न्यूज़ :

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नहीं देंगे इस्तीफा, विधायक दल बैठक में कर दिया स्पष्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: January 3, 2024 19:35 IST

बैठक में शामिल विधायकों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पष्ट कर दिया कि वे लोग(विधायक) सोशल मीडिया और अखबारों पर ध्यान न दें। मैं किसी भी कीमत पर इस्तीफा नहीं दे रहा हूं।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नहीं देंगे इस्तीफाविधायक दल बैठक में कर दिया स्पष्टसरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी

रांची: झारखंड में जारी सियासी गहमागहमी के बीच मुख्यमंत्री आवास में गठबंधन दलों के विधायकों की बैठक हुई। करीब 45 मिनट चली इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की। 

सूत्रों के अनुसार बैठक में शामिल विधायकों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पष्ट कर दिया कि वे लोग(विधायक) सोशल मीडिया और अखबारों पर ध्यान न दें। मैं किसी भी कीमत पर इस्तीफा नहीं दे रहा हूं। इस बात की पुष्टि झामुमो सांसद महुआ मांझी ने बैठक से बाहर आकर कहा कि मुख्यमंत्री किसी भी कीमत पर इस्तीफा नहीं देने जा रहे हैं और यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। 

उधर झारखंड में अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच एजेंसी ईडी के द्वारा सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की जा रही है। जांच एजेंसी ईडी द्वारा एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की जा रही है। 

ईडी की छापेमारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मीडिया सलाहकार पिंटू कुमार के रांची स्थित ठिकानों, आईएएस अधिकारी और साहेबगंज के डीसी रामनिवास यादव जो कि मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं, आर्किटेक्ट विनोद कुमार, साहेबगंज के खोडानिया बंधु, पूर्व विधायक पप्पू यादव के देवघर स्थित ठिकानों पर, डीएसपी राजेंद्र दुबे के हजारीबाग समेत अन्य ठिकानों, अभय सरावगी के कोलकाता और अवधेश कुमार के ठिकानों पर की ईडी की कार्रवाई जारी है। साहिबगंज में 1000 करोड़ के अवैध पत्थर खनन मामले में ईडी की टीम ने बुधवार की सुबह दर्जन भर ठिकानों पर एक साथ छापामारी की। यह ठिकाने राजस्थान, झारखंड और पश्चिम बंगाल में हैं।

टॅग्स :हेमंत सोरेनझारखंडप्रवर्तन निदेशालयझारखंड मुक्ति मोर्चा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?