लाइव न्यूज़ :

झारखंड: चंपई सोरेन सरकार की बढ़ी मुश्किलें, ED ने दो अन्य मंत्रियों को भी पूछताछ के लिए किया तलब, हो सकते हैं गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: May 23, 2024 21:44 IST

कथित टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के बाद अब ईडी ने चंपई सोरेन सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख और हफीजुल हसन को समन जारी किया है। ईडी ने दोनों मंत्रियों को आगामी 25 मई को पूछताछ के लिए रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में बुलाया है।

Open in App

रांची: लोकसभा चुनाव की जारी गहमागहमी के बीच झारखंड में चंपई सोरेन सरकार की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। कथित टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के बाद अब ईडी ने चंपई सोरेन सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख और हफीजुल हसन को समन जारी किया है। ईडी ने दोनों मंत्रियों को आगामी 25 मई को पूछताछ के लिए रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में बुलाया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि क्या आलमगीर आलम की तरह ईडी इन दोनों मंत्रियों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। इससे पहले ईडी ने आईएएस अधिकारी मनीष रंजन को भी समन जारी किया था। 

मनीष रंजन ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व सचिव हैं, जिनसे ईडी 24 मई को पूछताछ करने वाली है। दरअसल, झारखंड में टेंडर घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने अपनी जांच तेज कर दी है। ईडी ने इस मामले में पिछले दिनों कांग्रेस कोटे के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के सहयोगी के घर से छापेमारी कर 32 करोड़ रुपए कैश बरामद किए थे। इसके बाद ईडी ने आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल और उसके सहयोगी जहांगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों से पूछताछ के बाद ईडी ने तत्कालीन मंत्री आलमगीर आलम को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया था। 

मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार होने के बाद आलमगीर आलम ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। अब ईडी ने झारखंड सरकार को दो अन्य मंत्रियों को समन जारी किया है। इस बीच ईडी ने पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में ग्रामीण विकास विभाग में हुई कमीशनखोरी से जुड़े नये सबूत पेश किया है। इसमें मंत्री आलमगीर आलम व मनीष को दिये गये रुपयों के अलावा आलमगीर के घर तक रुपये पहुंचाने वाले के नाम भी शामिल हैं। 

इसी दस्तावेज में रुपये लाने वाले के नाम के साथ यह भी लिखा है कि रुपये किस रंग की थैली में लाये गये। इससे संबंधित ब्योरा मंत्री आलमगीर आलम की रिमांड अवधि बढ़ाने के लिए दायर पिटीशन में पेश किया गया है। वहीं, ईडी ने अब मनीष के बाद किसी ‘गुप्ता’ नामक व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम्य अभियंत्रण संगठन (आरईओ) के टेंडर घोटाले में ईडी ने कोड वर्ड के दस्तावेज न्यायालय में प्रस्तुत किया है। 

कोर्ड वर्ड में सीई, एम, टीसी, एच जैसे शब्दों का उपयोग किया गया है। इसमें सीइ और टीसी महत्वपूर्ण है। सीई यानी विभाग के मुख्य अभियंता हैं। इसके अलावा टीसी का उल्लेख है जो टेंडर कमेटी है। टेंडर कमेटी के अध्यक्ष अभियंता प्रमुख और मुख्य अभियंता होते हैं।

टॅग्स :चंपई सोरेनझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?