लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Cabinet Expansion: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के भाई बसंत बने मंत्री, चंपई सरकार का विस्तार

By धीरज मिश्रा | Updated: February 16, 2024 17:54 IST

Jharkhand Cabinet Expansion: झारखंड की चंपई सरकार में कैबिनेट विस्तार शुक्रवार को हुआ

Open in App
ठळक मुद्देचंपई सरकार का विस्तार, 8 विधायक बने मंत्री हेमंत सरकार में मंत्री चंपई सरकार में भी बनाए गए मंत्री प्रदेश में दो फरवरी को चंपई सोरेन बने थे मुख्यमंत्री

Jharkhand Cabinet Expansion: झारखंड की चंपई सरकार में कैबिनेट विस्तार शुक्रवार को हुआ। पूर्व सीएम हमेंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन ने मंत्री पद की शपथ ली। जेएमएम से मिथिलेश कुमार ठाकुर, जेएमएम से हफीजुल हसन, बेबी देवी, कांग्रेस से रामेश्वर ओरांव, जेएमएम से दीपक बिरुआ, कांग्रेस से बन्ना गुप्ता और कांग्रेस से बादल पत्रलेख ने मंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में हुए समारोह में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने नए मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। शुक्रवार को कुल आठ मंत्रियों ने शपथ ली है।

झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि आज हमारे मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है और सभी मंत्रियों को अपना दायित्व मिल जाएगा। अभी तक उपमुख्यमंत्री के पद पर कोई चर्चा नहीं है। हम जल्द ही विभागों का बंटवारा कर देंगे।

दो फरवरी को हुआ था शपथ ग्रहण

जेल जाने और झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद हेमंत सोरेन की जगह पर दो फरवरी को चंपई सोरेन ने प्रदेश की कमान अपने हाथों में ली। उन्होंने राजभवन में सीएम पद की शपथ ली। उन्हें राजभवन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शपथ दिलाई। उनके साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और आरजेडी विधायक सत्यानंद भोक्ता ने भी शपथ ली थी।

मंत्रियों के बारे में जानिए

दीपक बिरुआ चाईबासा से जेएमएम के विधायक हैं। एक दिसंबर 1968 को दीपक बिरुआ का हुआ जन्म साल 2009, साल 2014, साल 2019 में तीन बार विधायक बने। लोकसभा चुनाओं में जेएमएम के स्टार प्रचारक रहे, दीपक बिरुआ ने स्नातक की पढ़ाई की है।

बसंत सोरेन के हेमंत सोरेन के भाई हैं। वह दुमका से विधायक हैं। जेएमएम यूथ विंग के अध्यक्ष हैं। पहली बार कैबिनेट में शामिल हो रहे हैं। बसंत ने 10वीं तक की पढ़ाई की है। हफीजुल हसन मधुपुर से विधायक हैं। वह हफीजुल हाजी हुसैन अंसारी के बेटे हैं। बेबी देवी डुमरी विधानसभा से विधायक हैं। वह पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी हैं।

वह हेमंत सरकार में भी मंत्री थी। बेबी देवी उत्पाद विभाग संभाल चुकी हैं। मिथिलेश ठाकुर गढ़वा से विधायक हैं। वह जेएमएम के महासचिव भी हैं। रामेश्वर उरांव लोहरदगा से विधायक हैं। वह कांग्रेस कोटे से विधायक बने हैं। हेमंत सरकार में वित्त मंत्री रह चुके हैं। बन्ना गुप्ता जमशेदपुर (प.) से विधायक हैं।

टॅग्स :झारखंडJharkhand Assemblyझारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंड मुक्ति मोर्चाचंपई सोरेनहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतमहिला आरक्षण बिल पर JMM की शर्तें! महुआ माजी ने क्यों कहा- अभी बाकी है फैसला?

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"