लाइव न्यूज़ :

बाबूलाल मरांडी का बीजेपी में जाना लगभग हो गया तय, कहा- यह पार्टी हमारी पहली प्राथमिकता

By एस पी सिन्हा | Updated: January 14, 2020 17:12 IST

झारखंडः राजनीतिक गलियारे में चल रही चर्चाओं पर अगर गौर करें तो भाजपा में जाने के बाद बाबूलाल मरांडी को विधायक दल के नेता के तौर मान्यता दिये जाने की तैयारी है. यही कारण है कि चुनाव के बाद अभी तक भाजपा में विधायक दल के नेता का चुनाव नहीं किया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देबाबूलाल मरांडी के ताजा बयान से अब यह लगभग स्पष्ट हो गया है कि उनका भाजपा में जाना लगभग तय हो गया है. उन्होंने यह कहा है कि विलय करना होगा या जाना होगा तो भाजपा मेरी प्राथमिकता होगी.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के ताजा बयान से अब यह लगभग स्पष्ट हो गया है कि उनका भाजपा में जाना लगभग तय हो गया है. हालांकि अभी इस बारे में वह कुछ भी स्पष्ट तौर पर बोलने से परहेज कर रहे हैं. अपने ताजा बयान में उन्होंने यह कहा है कि विलय करना होगा या जाना होगा तो भाजपा मेरी प्राथमिकता होगी. लेकिन राजनीति के इस पड़ाव में कांग्रेस में जाकर उन्हें सीखना नहीं है. मेरी स्वाभाविक  पसंद भाजपा होगी.

ऐसे में अब यह लगभग यह तय हो गया है कि देरे-सबेर उनके भाजपा में जाने और झाविमो के भाजपा में विलय हो जायेगा. भाजपा में पद के सवाल पर उन्होंने कहा है कि मैंने जीवन में कभी किसी से पद नहीं मांगा. राजनीति में हमने कभी सौदेबाजी नहीं की. अपने सांगठनिक कुशलता और काम से जो मिला, उससे संतुष्ट रहा. मेरी पार्टी के विधायक कांग्रेस के साथ जाना चाहते थे. 

चुनाव जीतने के बाद विधायकों ने मेरे साथ पहली मुलाकात में कहा था कि हमें कांग्रेस के साथ जाना चाहिए. इसके बाद हेमंत सोरेन सरकार को समर्थन दिया गया. लेकिन, मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से कांग्रेस में जाना संभव नहीं है. 

वैसे उन्होंने यह भी कहा है कि राजनीति में अटकलें लगती रहती हैं. फिलहाल पार्टी के कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के बाद ही कोई फैसला लिया जायेगा. ऐसे में राजनीति के जानकारों की अगर मानें तो आज खरमास की समाप्ति के बाद बाबूलाल मरांडी भाजपा में जाने का फैसला ले सकते हैं. 

हालांकि इससे पहले उन्हें अपनी पार्टी झाविमो में एक नई कार्यकारिणी का गठन करना होगा, जो पार्टी के भाजपा में विलय की सर्वसम्मति से फैसला ले सके. ऐसा करना पार्टी के लिए बाध्यता है. ऐसे में अब झाविमो में एक नई कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा, फिर उसकी बैठक होगी, जिसमें झाविमो के भाजपा में विलय संबंधी निर्णय लिया जायेगा. उसके बाद ही उनका भाजपा में जाना संभव होगा. 

राजनीतिक गलियारे में चल रही चर्चाओं पर अगर गौर करें तो भाजपा में जाने के बाद बाबूलाल मरांडी को विधायक दल के नेता के तौर मान्यता दिये जाने की तैयारी है. यही कारण है कि चुनाव के बाद अभी तक भाजपा में विधायक दल के नेता का चुनाव नहीं किया गया है.

टॅग्स :बाबूलाल मरांडीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)झारखंडलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब