लाइव न्यूज़ :

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने भाजपा के 18 विधायकों को किया निलंबित, सदन के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन

By एस पी सिन्हा | Updated: August 1, 2024 14:26 IST

Jharkhand Assembly: आज फिर सदन की कार्यवाही प्रारंभ होते ही भाजपा विधायक हंगामा करने लगे।

Open in App

Jharkhand Assembly झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के आज पांचवें दिन विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो भाजपा के 18 विधायकों को 2 अगस्त दोपहर 12:30 बजे तक के लिए सदन से निलंबित कर दिया। दरअसल, विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के लोग भी वेल में घुस आए और हंगामा किया।

शोर-शराबे के कारण विधानसभा अध्यक्ष को कई बार कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। कार्यवाही जैसे फिर से शुरू होती हंगामा भी शुरू हो जाता। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने हंगामा कर रहे 18 विधायकों को शुक्रवार की दोपहर दो बजे तक के लिए सदन से बाहर रहने का आदेश जारी कर दिया।

विधानसभा अध्यक्ष ने उनसे कहा कि आपका आचरण सदन के अनुरूप नहीं है, इसलिए आपको सदन से निलंबित किया जाता है। सदन से 18 विधायकों को निलंबित करने के बाद नेता प्रतिपक्ष  अमर बाउरी ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए कहा कि बिना किसी दोष के विधानसभा अध्यक्ष ने जो रवैया अपनाया है, उससे पता चलता है कि सरकार निरंकुश हो चुकी है।

बता दें कि सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही भाजपा विधायकों ने प्रदर्शन करना शुरू दिया। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए। पार्टी के नेता नौकरी और बेरोजगारी भत्ते को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को भी नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने इस मुद्दे को सदन में उठाया था। विधायक रात में 10 बजे तक वहीं डटे रहे।

इस दौरान बिजली काट दी गई थी और मार्शल ने सभी विधायक को वहां से हटा दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सभी को मनाने के लिए वहां पहुंचे। लेकिन वार्ता विफल रही। आज फिर सदन की कार्यवाही प्रारंभ होते ही भाजपा विधायक हंगामा करने लगे।

इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी के अलावे अनंत कुमार ओझा, रणधीर कुमार सिंह, नारायण दास, अमित कुमार मंडल, डॉ० नीरा यादव, किशुन कुमार दास, केदार हाजरा, बिरंची नारायण, अपर्णा सेन गुप्ता, डॉ राज सिन्हा, कोचे मुंडा, भानु प्रताप शाही, समरी लाल, सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, डॉ कुशवाहा शशि भूषण मेहता, आलोक कुमार चौरसिया और पुष्पा देवी को सदन से निलंबित कर दिया।

टॅग्स :Jharkhand Assemblyझारखंड मुक्ति मोर्चाBJPjharkhand mukti morcha
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो