लाइव न्यूज़ :

झारखंड चुनाव: 17 सीटों के लिए आज सात बजे से शुरू होगी तीसरे चरण की वोटिंग, 309 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

By भाषा | Updated: December 12, 2019 05:58 IST

Jharkhand Assembly polls: तीसरे चरण में रांची से शहरी विकास मंत्री चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह, कोडरमा से मानव संसाधन विकास मंत्री नीरा यादव और धनवार सीट से झारखंड विकास मोर्चा के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी अपने भाग्य आजमा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज 17 सीटों पर मतदान होगा।  चुनाव आयोग ने इन सीटों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं और लगभग चालीस हजार चुनाव कर्मियों को तैनात किया गया है।

झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज 17 सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों में बरकट्ठा, रामगढ़, रांची, हटिया और कांके विधानसभा सीटों के लिए सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक तथा शेष 12 सीटों के लिए दोपहर तीन बजे तक मतदान किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने इन सीटों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं और लगभग चालीस हजार चुनाव कर्मियों को तैनात किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि इन 17 सीटों के लिए कुल 7016 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कुल 56,18,267 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

इन मतदाताओं में 29,37976 पुरुष और 26,80205 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 40 हजार के लगभग मतदानकर्मी चुनाव ड्यूटी पर तैनात किये गये हैं, जिनमें से 96 दूरस्थ और नक्सल प्रभावित इलाकों के मतदान केन्द्रों पर मतदान कर्मियों को हेलीकाप्टर से पहुंचाया गया है। सुरक्षा कारणों से दस मतदान केन्द्रों का स्थान बदला गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि तीसरे चरण में 309 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 277 पुरुष और 32 महिला उम्मीदवार हैं। चुनावों के लिए सुरक्षा बलों के नोडल अधिकारी अपर पुलिस महानिदेशक मुरारीलाल मीणा ने बताया कि तीसरे चरण के लिए भी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल समेत तमाम अर्धसैनिक बलों तथा स्थानीय सुरक्षा बलों की भारी संख्या में तैनाती की गयी है। इस चरण में भी पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के प्रबंध किये गये हैं। 

तीसरे चरण में रांची से शहरी विकास मंत्री चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह, कोडरमा से मानव संसाधन विकास मंत्री नीरा यादव और धनवार सीट से झारखंड विकास मोर्चा के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी अपने भाग्य आजमा रहे हैं। इसी प्रकार पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो के भाग्य का फैसला आज ही सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से हो जायेगा। 

बेरमो सीट पर कांग्रस के राजेन्द्र प्रसाद सिंह का मुकाबला भाजपा के निवर्तमान विधायक योगश्वर महतो से हो रहा है। विभिन्न बूथों पर मतदाता को मतदान की वास्तविक स्थिति बताने के लिए बूथ ऐप जारी किया गया है। इस चरण के चुनाव में जो 17 सीटें दाव पर लगी हैं उनमें दो सीटें अनुसूचित जाति तथा एक आदिवासी समुदाय के लिए सुरक्षित है। 

इस चरण के चुनाव में जहां झारखंड विकास मोर्चा सभी 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है वहीं भाजपा सिर्फ 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस, झामुमो से लेकर राजद तक अपने हिस्से की सीटों पर पूरे जोरशोर से लड़ रही हैं। पहले और दूसरे चरण में 30 नवंबर और सात दिसंबर को क्रमशः 13 और 20 सीटों पर मतदान हो चुका है और अब 12 को 17 सीटों के लिए तथा शेष सीटों के लिए चौथे दौर में 16 दिसंबर और पांचवें चरण में 20 दिसंबर को मतदान होंगे। मतगणना 23 दिसंबर को एक साथ होगी। 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतबिहार के बाद क्या झारखंड में भी बनेगी एनडीए सरकार, भाजपा-झामुमो के बीच खिचड़ी पकने की चर्चा से बढ़ा सियासी पारा

क्रिकेटटीम इंडिया से बाहर, 10 चौका, 8 छक्का, 50 गेंद और नाबाद 113 रन?, त्रिपुरा बॉलर पर टूटे इशान किशन

क्राइम अलर्टपत्नी आरती कुमारी, बेटी रूही कुमारी और बेटे विराज कुमार का गला घोंटा, फिर खुद वीरेंद्र मांझी ने फंदे से लटककर दी जान

क्राइम अलर्टमेले से लौटते समय खेत में बैठकर नाश्ता कर रहे थे 17 वर्षीय प्रेमिका के साथ नाबालिग ब्वॉयफ्रेंड, प्रेमी ने 3 दोस्त को बुलाया और बारी-बारी से किया सामूहिक रेप

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई