लाइव न्यूज़ :

झारखंड चुनाव: जेवीएम ने जारी किया घोषणापत्र, दस वर्ष में सभी को पक्का घर देने का वादा

By भाषा | Updated: November 28, 2019 03:02 IST

Jharkhand Vikas Morcha: झारखंड चुनावों के लिए जेवीएम ने जारी अपने घोषणापत्र में सभी परिवारों को 10 साल के अंदर पक्का घर उपलब्ध करने का किया वादा

Open in App
ठळक मुद्देझाविमो घोषणा पत्र में सभी परिवारों 10 वर्षो के अंदर पक्का आवास उपलब्ध कराने का वादाअगले पांच सालों में हर घर में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाने का वादा

रांची:झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) ने बुधवार को ‘हम आएंगे कर दिखाएंगे’ के संकल्प के साथ बुधवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। इसमें राज्य में कानून एवं व्यवस्था दुरुस्त करने को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा गया है तथा दस वर्ष के भीतर सभी झारखंडवासियों को पक्का मकान देने की बात कही गयी है।

झाविमो(प्र) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपनी पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए राज्य की जनता से कानून एवं व्यवस्था, भ्रष्टाचार, शिक्षा, रोजगार, बिजली, मनरेगा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित 21 बिंदुओं पर तेजी से काम करने का वादा किया है।

झाविमो के घोषणा पत्र में सभी परिवारों 10 वर्षो के अंदर पक्का आवास उपलब्ध कराने, 90 दिन के अंदर सभी परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने, प्रत्येक पंचायत में दो स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति करने, प्रखंड स्तर के अस्पतालों में डॉक्टर और दवा की व्यवस्था करने का वादा किया गया है।

घोषणा पत्र में अगले पांच सालों में हर घर में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाने का वादा किया गया है। इसके अलावा सभी जिला मुख्यालयों को रेल सेवा से जोड़ने और झारखंड में अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण का भरोसा दिया गया है।

झाविमो ने मनरेगा मजदूरों को 100 दिनों की बजाय 150 दिन काम और 171 रुपये मजदूरी के बजाय 300 रुपये मजदूरी देने की बात की है। इसके अलावा घोषणा पत्र के माध्यम से झाविमो ने राज्य की जनता से गरीबी हटाने, बेरोजगारी दूर करने, बिगड़ी हुई शैक्षणिक व्यवस्था को सुधारने, बंद प्राथमिक स्कूलों को फिर से चालू करने और राज्य को भ्रष्टाचारमुक्त बनाने का संकल्प लिया है। 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंडअसेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप