लाइव न्यूज़ :

झारखंड चुनाव: बुलेट से नहीं बैलेट से होगा विकास: अमित शाह

By भाषा | Updated: November 29, 2019 02:57 IST

Amit Shah: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि विकास के लए बुलेट नहीं बैलैट की जरूरत होती है

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने कहा कि विकास बुलेट से नहीं बल्कि बैलेट से होता हैशाह ने की झारखंड में रघुवर दास सरकार के पिछले 5 सालों के काम की तारीफ

गढ़वा (झारखंड): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार यहां साफ शब्दों में कहा कि ‘विकास बुलेट से नहीं बल्कि बैलेट’ से होगा क्योंकि जहां अशांति होती है वहां विकास नहीं होता विकास के लिए शांति का होना बहुत जरूरी है।

पांच चरणों में होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव में 30 नवंबर के पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने नक्सलवाद पर करारा हमला बोला।

शाह ने भाजपा की रघुवर दास के नेतृत्व वाली सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘वर्तमान भाजपा सरकार ने 5 वर्ष के अपने कार्यकाल में झारखंड और विशेषकर पलामू में नक्सलवाद को समाप्त करने का काम किया है।’’

उन्होंने हाल में चंदवा में हुए नक्सली हमले में चार जवानों के शहीद होने की घटना का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘मैं बता देना चाहता हूं कि राज्य में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है और हमारी सरकार नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकेगी।’’

उन्होंने दोहराया, ‘‘विकास बंदूक की गोली से नहीं होगा बल्कि विकास तब होगा जब जनता चुनावों में कमल के बटन पर अपनी अंगुली दबायेगी।’’

अमित शाह ने कहा कि वर्षों तक राम मंदिर निर्माण कार्य को लटका कर रखा गया। इस मामले में उच्चतम न्यायालय में कांग्रेस ने अड़ंगा लगाकर फैसला नहीं होने दिया। लेकिन अब राम मंदिर पर फैसला आ चुका है। भव्य राम मंदिर बनने से कोई नहीं रोक सकता।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस वोट बैंक की वजह से जम्मू कश्मीर से जुड़े अनुच्छेद 370 और 35 ए पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही थी। देश की जनता और झारखंड की जनता के प्रचंड बहुमत के बल पर 5 अगस्त 2019 को मोदी जी ने अनुच्छेद 370 और 35 ए को समाप्त कर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को सार्थक किया।’’ 

टॅग्स :अमित शाहरघुवर दासझारखंडझारखंड विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?