Jharkhand Results: विरासत में मिली थी हेमंत सोरेन को राजनीति, रह चुके हैं झारखंड के मुख्यमंत्री

By स्वाति सिंह | Updated: December 23, 2019 12:58 IST2019-12-23T12:58:09+5:302019-12-23T12:58:09+5:30

इस बार के नतीजों में मुख्य मुकाबला भाजपा और गठबंधन (जेएमएम-कांग्रेस और राजद) के बीच है। अब तक मिले रुझानों के अनुसार, राज्य की 29 विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है, वहीं विपक्षी झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन 42 सीटों पर आगे है।

Jharkhand assembly elections results 2019: Hemant soren profile, barhet and dhumka seats, will be next CM | Jharkhand Results: विरासत में मिली थी हेमंत सोरेन को राजनीति, रह चुके हैं झारखंड के मुख्यमंत्री

सोरेन अर्जुन मुंडा मंत्रिमंडल में उप-मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यरत थे।

Highlightsहेमंत सोरेन दुमका और बरहेट दोनों ही सीटों पर आगे चल रहे हैं।2014 के विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन को बरहेट से जीत मिली थी

झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम के लिए मतगणना जारी है। आरहे रुझानों के अनुसार, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका और बरहेट दोनों ही सीटों पर आगे चल रहे हैं। बता दें कि 2014 के विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन को बरहेट से जीत मिली थी, लेकिन दुमका से वह हार गए थे। इस बार फिर उन्होंने दोनों ही सीटों से चुनाव लड़ने का फैसला लिया। हेमंत सोरेन खुद भी राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

इससे पहले सोरेन अर्जुन मुंडा मंत्रिमंडल में उप-मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यरत थे। ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि राजनीति उन्हें विरासत में मिली है। दरअसल, उनके पिता शिबू सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री थे, जिन्हें झारखंड में गुरुजी के नाम से भी जाना जाता है। 

हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त, 1975 में हुआ था। उन्होंने अपनी इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई बिहार के पटना से की है। इसके बाद उन्होंने रांची के बीआइटी मेसरा में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया। हालांकि उन्होंने अपनी पढाई पूरी नहीं की। मालूम हो की तब झारखंड और बिहार एक ही राज्य थे। सोरेन ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत साल 2009 में की है। वह 24 जून 2009 से 4 जनवरी 2010 तक राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। 

बता दें कि इस बार के नतीजों में मुख्य मुकाबला भाजपा और गठबंधन (जेएमएम-कांग्रेस और राजद) के बीच है। अब तक मिले रुझानों के अनुसार, राज्य की 29 विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है, वहीं विपक्षी झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन 42 सीटों पर आगे है। विपक्षी झामुमो 25 विधानसभा सीटों पर, कांग्रेस 12 विधानसभा सीटों पर, राजद पांच विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है।

Web Title: Jharkhand assembly elections results 2019: Hemant soren profile, barhet and dhumka seats, will be next CM

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे