Jharkhand Results: झारखंड की सभी हाई प्रोफाइल सीटों का हाल, दांव पर दिग्गजों की साख, मतगणना जारी

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 23, 2019 09:04 IST2019-12-23T08:15:48+5:302019-12-23T09:04:30+5:30

झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच कुल पांच चरणों में मतदान का काम पूरा हुआ था। आज मतगणना हो रही है। झारखंड की इन हाई प्रोफाइल सीटों पर टिकी हैं सबकी निगाहें...

Jharkhand Assembly Elections High Profile Seat equation Results: Raghubar Das, Hemant Soren, Gaurav Vallabh | Jharkhand Results: झारखंड की सभी हाई प्रोफाइल सीटों का हाल, दांव पर दिग्गजों की साख, मतगणना जारी

झारखंडी की हाई प्रोफाइल सीटों का पूरा लेखा-जोखा

Highlights प्रदेश की कुछ हाई प्रोफाइल सीटों पर रोचक मुकाबला देखने को मिला है।मुख्यमंत्री रघुबर दास की जमशेदपुर ईस्ट समेत कुछ हाई प्रोफाइल सीटों का पूरा लेखा-जोखा।

झारखंड विधानसभा की 81 विधानसभा सीटों लिए मतगणना हो रही है। थोड़ी देर में नतीजे सामने आ जाएंगे। प्रदेश की कुछ हाई प्रोफाइल सीटों पर रोचक मुकाबला देखने को मिला है। इसके नतीजे जानने के लिए लोगों में उत्सुकता है। हम आपको बताने जा रहे हैं मुख्यमंत्री रघुबर दास की जमशेदपुर ईस्ट समेत कुछ हाई प्रोफाइल सीटों का पूरा लेखा-जोखा।

सीएम की सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला (जमशेदपुर ईस्ट)

मुख्यमंत्री रघुबर दास की सीट पर सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। यहां त्रिकोणीय मुकाबला है। जमशेदपुर ईस्ट सीट से सीएम के खिलाफ कांग्रेस ने अपने तेज-तर्रार प्रवक्ता गौरव वल्लभ को चुनाव लड़ाया है। साथ ही बीजेपी से टिकट ना मिलने पर बागी सरयू राय भी इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इस दिलचस्प मुकाबले ने सीएम रघुबर दास की चिंता बढ़ा दी है।

दो सीटों पर लड़ रहे हेमंत सोरेन (दुमका और बरहेट)

झारखंड में विपक्ष के नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हेमंत सोरेन दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। सोरेन अपनी पुरानी सीट दुमका के साथ ही बरहेट से चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले चुनाव में लुईस मरांडी ने सोरेन को शिकस्त दी थी।

बालूलाल मरांडी की साख दांव पर (धनवार सीट)

झारखंड के पहले मुख्यमंत्री और जेवीएम मुख्या बाबूलाल मरांडी धनवार सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस चुनाव में जीत या हार से उनका राजनीतिक करियर टिका हुआ है। बीजेपी के दिग्गज नेता रहे मरांडी साल 2009 से लगातार चुनाव हार रहे हैं। धनवार सीट पर उनका मुकाबला बीजेपी के लक्ष्मण प्रसाद सिंह और माले के राजकुमार यादव से है।

बीजेपी अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की सीट (चक्रधरपुर)

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह की गिलुवा चक्रधरपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने झामुमो ने सुखराम उरांव और झाविमो ने शशिभूषण सामद को उतारा है। मुकाबला त्रिकोणीय बन गया है।

झारखंड के मौसम वैज्ञानिक सुदेश महतो (सिल्ली सीट)

एजेएसयू के अध्यक्ष और झारखंड के सियासी मौसम वैज्ञानिक माने जाने वाले सुदेश महतो सिल्ली विधानसभा सीट से दावेदारी पेश कर रहे हैं। वो रघुबर सरकार में भी शामिल रहे लेकिन इस चुनाव में गठबंधन नहीं किया। सिल्ली विधानसभा सीट उनकी पारंपरिक सीट है लेकिन 2014 के चुनाव में यहां से उन्हें हार मिली थी। उनके खिलाफ जेएमएम ने सीमा महतो को उतारा है।

राजधानी में सीपी सिंह का करिश्मा (रांची सीट)

झारखंड की राजधानी रांची विधानसभा सीट पर मंत्री सीपी सिंह बीजेपी के टिकट पर एकबार फिर मैदान में हैं। उन्हें जेएमएम की महुआ मांझी से चुनौती मिल रही है। सीपी सिंह रांची सीट से चुनाव जीतते रहे हैं। हालांकि इस बार कांटे की टक्कर बताई जा रही है। 

सूर्यदेव सिंह परिवार की बहुएं आमने-सामने (झरिया सीट)

झारखंड की झरिया विधानसभा सीट पर एक परिवार की दो बहुएं आमने सामने हैं। पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं वहीं स्वर्गीय नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह कांग्रेस के टिकट पर मुकाबले में उतरी हैं। 2014 विधानसभा चुनाव में संजीव सिंह और नीरज सिंह के बीच मुकाबला था जिसमें संजीव सिंह ने जीत हासिल की थी। बाद में नीरज सिंह की हत्या कर दी गई। आरोप संजीव सिंह लगा। इसके बाद दोनों परिवारों में आर या पार की लड़ाई छिड़ गई है।

डालटनगंज सीट पर बीजेपी बनाम कांग्रेस

नक्सल प्रभावित डालटनगंज विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने केएन त्रिपाठी और बीजेपी ने आलोक चौरसिया पर दांव लगाया है। यहां प्रथम चरण के मतदान के दौरान बवाल की वजह से यह सीट चर्चा में आ गई है।

सोरेन की पारंपरिक सीट पर नक्सली मैदान में (तमाड़ सीट)

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम मुखिया शिबू सोरेन 2009 के चुनाव में तमाड़ सीट से चुनाव हार गए थे। इस बार इस सीट पर नक्सली कुंदन पाहन और राजी पीटर चुनाव मैदान में हैं। यहां से रमेश मुंडा के बेटे विकास मुंडा दावा ठोक रहे हैं।

2014 में झारखंड चुनाव के नतीजे

वर्ष 2014 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को 81 सदस्यीय विधानसभा में 37 सीटें मिली थीं, आज्सू को पांच, झामुमो को 19, कांग्रेस को छह, झाविमो को आठ सीटें मिली थीं। अन्य दलों एवं निर्दलीयों को छह सीटें मिली थीं। बाद में झाविमो के छह विधायक दल बदल कर भाजपा में शामिल हो गये थे जिसके बाद झाविमो के पास महज दो सीटें रह गयी थीं। 

झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच कुल पांच चरणों में मतदान का काम पूरा हुआ था। उसके बाद आए एग्जिट पोल में त्रिशंकु विधानसभा का अनुमान लगाया गया है जहां मतदाताओं का झुकाव कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी गठबंधन की तरफ ज्यादा है। बीजेपी को 22-32 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

Web Title: Jharkhand Assembly Elections High Profile Seat equation Results: Raghubar Das, Hemant Soren, Gaurav Vallabh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे