लाइव न्यूज़ :

झारखंड में अंतिम चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार समाप्त, 20 दिसंबर को होगा मतदान

By भाषा | Updated: December 19, 2019 07:02 IST

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए छह जिलों में फैले इन विधानसभा क्षेत्रों में 40,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

Open in App

झारखंड में 20 दिसंबर को 16 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे पांचवें और अंतिम चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार बुधवार को समाप्त हो गया। शुक्रवार को वोट डाले जाने के बाद सभी सीटों पर मतगणना 23 दिसंबर को होगी।

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए छह जिलों में फैले इन विधानसभा क्षेत्रों में 40,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। बोरियो, बरहेट, लिटीपारा, महेशपुर और शिकारीपारा सीटों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और दोपहर तीन बजे समाप्त होगा, जबकि शेष अन्य सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से पांच बजे तक होगा।

मतदान के अंतिम चरण में राज्य के दो मंत्रियों और पूर्व मुख्यमंत्री एवं झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की चुनावी किस्मत तय होगी। सोरेन दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। दुमका में भाजपा उम्मीदवार और महिला एवं बाल कल्याण मंत्री लुइस मरांडी उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं जबकि बरहेट में भगवा पार्टी के साइमन मल्टो से उनका मुख्य मुकाबला होने की संभावना है।

राज्य के कृषि मंत्री एवं भाजपा नेता रणधीर सिंह, सारठ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं झामुमो के मौजूदा विधायक स्टीफन मरांडी महेशपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। संथाल परगना क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय जनजातीय कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने चुनाव प्रचार किया।

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और शत्रुघ्न सिन्हा सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने कांग्रेस-झामुमो-राजद उम्मीदवारों के लिए वोट मांगा। राज्य विधानसभा की कुल 81 सीटों में से 65 पर चुनाव चार चरणों में संपन्न हो गया है, जो 30 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच हुए। मतगणना 23 दिसंबर को होगी। भाषा सुभाष दिलीप दिलीप

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCM Hemant Soren: गृह विभाग खुद देखेंगे सीएम सोरेन?, नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, राधाकृष्ण किशोर होंगे नए वित्त मंत्री, देखें लिस्ट

भारतHemant Soren Cabinet Expansion 2024: सोरेन कैबिनेट में 6 नए चेहरों को मौका?, 11 मंत्रियों को जगह, मंत्रिमंडल में 2 महिला मंत्री, देखें लिस्ट

भारतHemant Soren Cabinet Expansion: 10 विधायक बनेंगे मंत्री?, झामुमो के 5, कांग्रेस के 4 और राजद के 1 एमएलए होंगे हेमंत सोरेन के साथी!, देखिए संभावित सूची

भारतFact Check: क्या सीएम हेमंत सोरेन ने ‘मुफ्त कफन’ देने की बात की?, जानें वायरल वीडियो सच्चाई

भारतHemant Soren Cabinet Decisions: डीजीपी पद पर बहाल अनुराग गुप्ता, हटाए गए मंजूनाथ भजंत्री होंगे रांची के उपायुक्त?, शपथ के साथ ही एक्शन में हेमंत सोरेन

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष