लाइव न्यूज़ :

झारखंड: चाईबासा के एएसपी की नक्सलियों से बातचीत और सांठगांठ का खुलासा, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप  

By एस पी सिन्हा | Updated: May 13, 2019 14:12 IST

फोन इंटरेक्शन में यह मामला सामने आया और खुफिया एजेंसी ने पुलिस मुख्यालय को इसकी सूचना दी है. मुख्यालय ने अगले आदेश तक एएसपी से सभी अधिकार छीन लिए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देप्रारंभिक जांच में इस बात की पुष्टि हो गई है कि एएसपी रमण नक्सलियों से फोन पर बात कर रहे थे. मुख्यालय ने अगले आदेश तक एएसपी से सभी अधिकार छीन लिए हैं.

रांची, 13 मईःनक्सली और पुलिस के बीच छत्तीस का रिश्ता माना जाता है, लेकिन झारखंड में चाईबासा के एएसपी मनीष रमण की नक्सलियों से सांठगांठ और बातचीत करने का खुलासा हुआ है. इससे एएसपी मनीष रमण विवादों में घिर गये हैं. प्रारंभिक जांच में इस बात की पुष्टि हो गई है कि एएसपी रमण नक्सलियों से फोन पर बात कर रहे थे. हालांकि वे क्या बात कर रहे थे, इसका खुलासा नहीं हो पाया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की जा रही है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीष चाईबासा में लंबे समय से तैनात हैं. फोन इंटरेक्शन में यह मामला सामने आया और खुफिया एजेंसी ने पुलिस मुख्यालय को इसकी सूचना दी है. मुख्यालय ने अगले आदेश तक एएसपी से सभी अधिकार छीन लिए हैं. इस बात को लेकर पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के बीच मंथन भी हुआ. इसके बाद ही उन्हें पद से हटाने पर सहमति बनी. संभव है कि उन्हें अब सीआरपीएफ में वापस भेज दिया जाये.

चाईबासा झारखंड का अति नक्सल प्रभावित जिला माना जाता है. यहां के एक दो थाना क्षेत्र को छोड़ दें तो बाकी सभी थाने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में हैं. इस बीच मामले की गंभीरता की देखते हुए मनीष रमण को चुनाव संबंधी दायित्व से अलग रखा गया. खुद आईजी नवीन कुमार सिंह चाईबासा पहुंच कर स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं. 

इस मामले में विभागीय अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं. वैसे यह मामला गृह विभाग में भी आया था, लेकिन साक्ष्य के अभाव में गृह विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की. एएसपी अभियान मनीष रमण चाईबासा में 4 साल से जमे हुए हैं. इस तरह से झारखंड में पुलिस अफसर और नक्सलियों के बीच सांठगांठ का यह पहला मामला सामने आया है. ऐसे में जिले के एएसपी अभियान का नक्सलियों के साथ संबंध होना गंभीर है. 

एएसपी अभियान का पद नक्सल जिलों में इसलिए लगाया गया था ताकि नक्सल सर्च अभियान को सुचारू रूप से चलाया जा सके. लेकिन मनीष रमण उल्टे नक्सलियों से ही सांठगांठ करते पाये गये हैं. वहीं, पुलिस में इस बात को लेकर हड़कंप मच गया है कि पता नही कौन-कौन सी जानकारी एएसपी मनीष रमण ने नक्सलियों के बीच लीक की हो.

टॅग्स :झारखंडनक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप