लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Akanksha Yoana 2022: क्लास 7वीं से लेकर 12वीं के छात्रों के लिए सुनहरा मौका, 200 छात्रों को सरकार देगी फ्री NTSE, CLAT और JEE-NEET की कोचिंग

By आजाद खान | Updated: March 14, 2022 10:57 IST

Jharkhand Akanksha Yoana 2022: आपको बता दें कि सरकारी विद्यालयों में कक्षा सातवीं से लेकर 10वीं तक के छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (एनटीएसई) एवं ओलंपियाड तथा कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को (क्लैट) की विशेष कोचिंग कराई जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड सरकार के ‘आकांक्षा’ योजना के तहत छात्रों को फ्री कोचिंग मिलेगी। इसके जरिए 7वीं से लेकर 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को भी सुविधा मिलेगी। आगे चलकर ‘आकांक्षा’ योजना को और विस्तार किया जाएगा।

Jharkhand Akanksha Yoana 2022: झारखंड सरकार ने ‘आकांक्षा’ योजना (Jharkhand Akanksha Yoana 2022) के तहत बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (एनटीएसई), ओलंपियाड, एनडीए और क्लैट परीक्षाओं की तैयारी के लिए राज्य के सरकारी विद्यालयों से चयनित 200 विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग कराने का फैसला लिया है। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 

क्या गया है सरकारी विज्ञप्ति में

सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है, राज्य सरकार द्वारा संचालित ‘आकांक्षा’ योजना के तहत सरकारी विद्यालयों में 7वीं से लेकर 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (एनटीएसई) एवं ओलंपियाड तथा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को (क्लैट) की विशेष कोचिंग कराई जाएगी। यह कोचिंग छात्रों के लिए फ्री होगा यानी इसके लिए पैसे नहीं देने होंगे। 

भविष्य में एनडीए के लिए भी दी जाएगी कोचिंग

आपको बता दें कि उसमें यह भी कहा गया है कि भविष्य में एनडीए के लिए भी छात्रों को कोचिंग कराने का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री सोरेन ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के इस प्रस्ताव को आज मंजूरी दे दी और अब इसे मंत्रिमंडल की बैठक में स्वीकृति के लिए रखा जाएगा। 

‘आकांक्षा’ योजना के विस्तार के लिए यह कदम उठाए गए हैं

गौरतलब है कि राज्य के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग तथा मेडिकल के अलावा अन्य प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिताओं की तैयारियों में मदद करने के लिए चल रही ‘आकांक्षा’ योजना में विस्तार किया जा रहा है। 

विशेषज्ञ शिक्षकों की सेवा लेने की योजना

भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, अंग्रेजी एवं अन्य विषयों के उच्च योग्यताधारी एवं विषय को पढ़ाने में विशेषज्ञ शिक्षकों की सेवा लेने की भी योजना बन रही है। ये सभी योजनाएं ‘आकांक्षा’ योजना (Jharkhand Akanksha Yoana 2022) के तहत पूरा किया जाएगा। 

टॅग्स :झारखंडexamहेमंत सोरेनक्लैट.एसी.इनजॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेननीट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज