लाइव न्यूज़ :

झारखंड: दुमका में जेल अधीक्षक सहित 29 पुलिसकर्मियों कोरोना वायरस पॉजिटिव निकले

By भाषा | Updated: August 1, 2020 05:44 IST

झारखंड के 11,314 कोरोना संक्रमितों में से 4,314 लोग अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में 6,894 कोरोना संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है झारखंड में कोरोना वायरस से 106 लोगों की मौत हो चुकी है.

दुमका में शुक्रवार को जेल अधीक्षक सहित 29 पुलिसकर्मियों और नौ अन्य लोग के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। दुमका के सिविल सर्जन डॉक्टर अनंत कुमार झा ने आज बताया कि संक्रमितों में 28 पुलिसकर्मी, दुमका केन्द्रीय कारागार के अधीक्षक के अलावा जेल का एक कर्मचारी और एक कनीय अभियंता भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती कोविड-19 मरीजों की संख्या अब 57 हो गयी है। 

 झारखंड में तीन और लोगों की मौत

झारखंड में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और व्यक्तियों की मौत हो गयी, जिन्हें मिलाकर राज्य में इस संक्रमण से मारे गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 106 तक पहुंच गयी है। इसके अलावा राज्य में संक्रमण के सर्वाधिक 915 नये मामले सामने आये, जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 11,314 हो गयी ।

स्वास्थ्य विभाग की शुक्रवार देर रात्रि जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में तीन और संक्रमितों की मौत हो गयी, जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 106 तक पहुंच गयी है। इसके अलावा, राज्य में संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 915 नये मामले दर्ज किये गये, जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 11,314 हो गयी है। राज्य के 11,314 संक्रमितों में से 4,314 लोग अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 6,894 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है और 106 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :झारखंडदुमका लोकसभा सीटकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो