लाइव न्यूज़ :

जेट एयरवेज की इंटरनेशनल उड़ानें 18 अप्रैल तक रद्द, बढ़ी यात्रियों की परेशानी

By भाषा | Updated: April 16, 2019 05:55 IST

की इंटरनेशनल उड़ानें 18 अप्रैल तक रद्द, बढ़ी यात्रियों की परेशानीRead more at: https://hindi.oneindia.com/news/business/jet-airways-have-extended-cancellation-of-international-operation-through-april-18-502086.html

Open in App

निजी क्षेत्र की एयरलाइन जेट एयरवेज ने सोमवार को अपने अंतरराष्ट्रीय परिचालन को 18 अप्रैल तक रोकने की घोषणा की। संकट से जूझ रही कंपनी के ऋणदाता एयरलाइन को आपात स्थिति के लिए धन देने पर फैसला नहीं कर पाए हैं।

एक आंतरिक सूचना में जेट एयरवेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय दुबे ने कहा कि एयरलाइन के निदेशक मंडल की बैठक मंगलवार को होगी जिसमें विमानन कंपनी के लिए अगले कदम पर विचार किया जाएगा। दुबे ने पहले कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को 19 अप्रैल, बृहस्पतिवार तक के लिए रद्द किया गया है।

बाद में उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक 18 अप्रैल तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि ऋणदाताओं से कोष नहीं मिलने की वजह से यह फैसला किया गया है। एयरलाइन का प्रबंधन नियंत्रण पिछले महीने उसके ऋण की पुनर्गठन योजना के बाद ऋणदाताओं यानी उसे कर्ज देने वाले बैंकों के पास है। दुबे ने कहा कि हमें ऋणदाताओं के साथ काम कर रहे हैं ताकि परिचालन के लिए अंतरिम कोष जुटा सकें।

अभी तक हमें यह कोष नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि ऋणदाताओं के साथ बातचीत की मौजूदा स्थिति तथा अन्य संबंधित मामलों को मंगलवार को बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा। एयरलाइन का लंबी दूरी का परिचालन बड़े आकार के बोइंग बी 777 और एयरबस ए330 विमानों के जरिये किया जाता है। वहीं एयरलाइन ने पश्चिम एशिया, दक्षेस और दक्षिण पूर्व एशियाई बाजारों के लिए छोटे बी 737 विमान लगाए हुए हैं।

टॅग्स :जेट एयरवेज
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतनहीं रहीं जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल, कैंसर से हुआ निधन

कारोबारNaresh Goyal Latest News: सितंबर 2023 में अरेस्ट और मई 2024 में रिहा, दो माह की अंतरिम जमानत, 100000 रुपये का मुचलका भरा, पत्नी और खुद कैंसर से पीड़ित

कारोबारJet Airways: बंद पड़ी विमानन कंपनी जेट एयरवेज फिर से उड़ने को तैयार, जालान कालरॉक समूह को हस्तांतरित करने को मंजूरी, एनसीएलटी ने दिया फैसला

भारत"मेरे लिए जेल में मरना बेहतर है", जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने जज से हाथ जोड़कर कहा

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos