लाइव न्यूज़ :

जेट एयरवेज के सीईओ ने की अरुण जेटली से मुलाकात, मिला ये आश्वासन

By भाषा | Updated: April 21, 2019 01:52 IST

बीते दिन ही जेट एयरवेज की आखिरी फ्लाइट ने उड़ान भरी थी। कंपनी गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रही है। 8000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज होने के कारण एसबीआई ने भी 400 करोड़ का इमरजेंसी फंड देने से इंकार कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देदुबे ने कहा कि कर्मचारियों को बनाये रखने के लिये उन्हें कम से कम एक महीने का वेतन देना जरूरी है।जेट एयरवेज पैसे की कमी के कारण फिलहाल परिचालन बुधवार से निलंबित कर चुकी है।

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने नकदी संकट से जूझ रही विमानन कंपनी जेट एयरवेज के मामले पर गौर करने का भरोसा दिया है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी विनय दुबे ने शनिवार को यह जानकारी दी। दुबे ने महाराष्ट्र के वित्त मंत्री सुधीर मुंगतिवार, नागर विमानन सचिव प्रदीप सिंह खरोला, कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी अमित अग्रवाल तथा पायलटों, इंजीनियरों, केबिन क्रू और ग्राउंड स्टाफ के कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ दिल्ली में जेटली से उनके आवास पर मुलाकात की।

मुलाकात के बाद दुबे ने संवाददाताओं से कहा कि कर्मचारियों को बनाये रखने के लिये उन्हें कम से कम एक महीने का वेतन देना जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘‘वे जहां हैं वहां उन्हें बनाये रखने के लिये और उन्हें उम्मीद देने के लिये हमें उन्हें कम से कम एक महीने या अधिक का वेतन देने की जरूरत है। वित्त मंत्री ने इस मामले पर गौर करने का भरोसा दिया है।’’ जेट एयरवेज पैसे की कमी के कारण फिलहाल परिचालन बुधवार से निलंबित कर चुकी है।

कंपनी मार्च महीने से किसी भी कर्मचारी को वेतन नहीं दे पायी है। दुबे ने कहा कि कम से कम एक महीने के वेतन का भुगतान करने के लिये कंपनी को करीब 170 करोड़ रुपये की जरूरत होगी। दुबे ने बैठक के दौरान यह भी कहा कि विमानन क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा जरूरी है। उन्होंने जेटली से खुला, पारदर्शी एवं प्रभावी बोली प्रक्रिया सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया। महाराष्ट्र के वित्त मंत्री मुंगतिवार ने मुंबई में पीटीआई भाषा से कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने जेटली से बोली की प्रक्रिया को तेज करने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने कंपनी के लिये दो महीने के ईंधन के लिये उधार की भी मांग की।’’ जेट एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने जेटली से कहा कि कंपनी पैसे की कमी के कारण डूब रही है और 23 हजार लोगों की आजीविका खतरे में जा रही है।

नेशनल एविएटर्स गिल्ड के उपाध्यक्ष असीम वालियानी ने कहा, ‘‘हमने वित्तमंत्री को कंपनी की खराब होती स्थिति के बारे में बताया। हमने उन्हें कहा कि बोली की प्रक्रिया को तेज करने तथा कंपनी को राशि मुहैया कराने की जरूरत है। जेटली बिक्री की प्रक्रिया को लेकर हमारी मांग से सहमत हुए। उन्होंने यह भी कहा कि वह बैंकों से बात करेंगे।’’ उल्लेखनीय है कि कर्जदाताओं की ओर से एसबीआई कैप्स ने इस महीने कंपनी की 75 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचने के लिये बोलियां मंगायी थी। 

टॅग्स :जेट एयरवेजअरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतराहुल गांधी ने कहा-अरुण जेटली को मुझे धमकाने के लिए भेजा गया था?, जेटली के पुत्र रोहन जेटली ने कहा-2019 में पिता का निधन हो गया था और 2020 में कैसे मिले आप?

क्रिकेटDDCA Election Results Out: रोहन जेटली को 1577 वोट और कीर्ति आजाद को 777 मत?, टीएमसी सांसद को अरुण जेटली के बेटे ने हराया, सभी पद पर रोहन गुट का कब्जा!

क्रिकेटDDCA Elections: 3748 सदस्य करेंगे वोट, रोहन जेटली-कीर्ति आजाद में मुकाबला?, 16 दिसंबर को रिजल्ट, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पर कौन लड़ रहा

क्रिकेटIND vs BAN 2nd T20 Pitch Report: दिल्ली में आज भारत-बांग्लादेश का दूसरा टी20 मैच, बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या बॉलर बरसाएंगे कहर? जानें कैसी है पिच

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर