लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुई मुठभेड़ में जेईएम का आतंकवादी ढेर

By भाषा | Updated: December 12, 2021 19:28 IST

Open in App

श्रीनगर, 12 दिसंबर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के अवंतीपुरा के बड़ागाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना मिलने के बाद घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया, इसी दौरान आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, “तलाशी अभियान के दौरान घिरे हुए आतंकवादी की उपस्थिति का पता चला तो उसे आत्मसमर्पण करने के पर्याप्त अवसर दिए गए। हालांकि, उसने इससे इनकार कर दिया और संयुक्त तलाशी दल पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई।”

उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में आतंकवादी मारा गया और उसका शव मुठभेड़ स्थल से बरामद कर लिया गया है।

प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादी की पहचान बड़ागाम के निवासी समीर अहमद तांत्रे के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा, ''पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार तांत्रे एक श्रेणीबद्ध आतंकवादी था, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा था और आतकंवाद से संबंधित कई आपराधिक मामलों में शामिल समूहों का हिस्सा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर