लाइव न्यूज़ :

दुनिया के सबसे अमीर आदमी जेफ बेजोस पहुंचे भारत, पत्नी-बच्चों संग किया एलोरा की गुफाओं का भ्रमण

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: June 23, 2018 17:10 IST

जेफ बेजोस हाल ही में बिल गेट्स को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने थे।

Open in App

औरंगाबाद, 23 जूनः दुनिया के सबसे अमीर आदमी अमेजन के फाउंडर व सीईओ जेफ बेजोस भारत के दौरे पर आए हुए हैं। शनिवार को अमेजन इंडिया के पदाधिकारियों ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। वे औरंगाबाद स्थित एलोरा की गुफाओं में पत्नी व बच्चों समेत घूमने गए। इसके बाद वे वाराणसी जाएंगे।जेफ इससे पहले भी भारत आ चुके हैं। उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रिश्ते अच्छे हैं। इससे पहले भी वे भारत आ चुके हैं। लेकिन इस बार वे पूरे परिवार के साथ भारत पहुंचे हैं।

जेफ बेज़ोस: नौकरी छोड़ बनाया था अमेजन, पढ़िए दुनिया के सबसे अमीर शख्स बनने की कहानीहाल ही में फोर्ब्स की दुनिया की सबसे अमीर हस्तियों की सूची में जेफ बेजोस शीर्ष पहुंचे थे। जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 141.9 अरब डॉलर है। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स (92.9 अरब डॉलर) को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया है।

Lokmat Exclusive Pics: दुनिया के सबसे अमीर आदमी जेफ बेजोस ने देखी अजंता की गुफाएं

उल्लेखनीय है जेफ को नौकरी छोड़कर कंपनी खड़ी करने वाली सबसे बड़ी हस्तियों में देखा जाता है। वे पहले वॉल स्ट्रीट में नौकरी करते थे। लेकिन अमेरिका मे तेजी से बढ़ रहे इंटरनेट को देखते हुए जेफ अपनी नौकरी छोड़ कर अपनी एक इंटरनेट कंपनी खोली। उसी वक्त उन्होंने एक ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर ओपेन किया और 20 प्रॉडक्ट्स की लिस्ट बनाकर उन्हें बेचना शुरू किया। इनमें शुरुआती प्रोडक्ट किताबें थीं। वहां शुरू हुआ दौर अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स तक पहुंच गया है। उल्लेखनीय है कि 1999 में उन्हें टाइम पत्रिका ने पर्सन ऑफ दी ईयर के खिताब से नवाजा था। साल 2008 में यूएस न्यूज और वर्ल्ड रिपोर्ट ने सबसे दमदार हस्ती का खिताब दे चुके हैं।

दुनिया के सबसे अमीर आदमी जेफ बेजोस पहुंचे भारत, पत्नी-बच्चों संग किया अजंता की गुफाओं का भ्रमण

टॅग्स :अमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?