लाइव न्यूज़ :

शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले-चौथे चरण की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन स्थगित, अब 26 अगस्त से दो सितंबर के बीच

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 15, 2021 20:08 IST

JEE Mains 2021: इससे पहले जेईई-मेंस परीक्षा के चौथे सत्र को 27 जुलाई से दो अगस्त के बीच आयोजित करने का प्रस्ताव था।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अहम परीक्षा के बीच विद्यार्थियों को चार सप्ताह का समय देने के लिए किया गया है। जेईई (मेंस) परीक्षा 2021 के दो सत्रों के बीच चार हफ्ते का अंतर रखने की सलाह दी थी।

JEE Mains 2021: इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेंस के चौथे संस्करण को स्थगित कर दिया गया है और अब यह परीक्षा 26 अगस्त से दो सितंबर के बीच होगी।

केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह फैसला इस अहम परीक्षा के बीच विद्यार्थियों को चार सप्ताह का समय देने के लिए किया गया है। इससे पहले जेईई-मेंस परीक्षा के चौथे सत्र को 27 जुलाई से दो अगस्त के बीच आयोजित करने का प्रस्ताव था।

प्रधान ने ट्वीट किया, ‘‘विद्यार्थी समुदाय की भारी मांग और उम्मीदवारों को अधिकतम प्रदर्शन करने में मदद के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जेईई (मेंस) परीक्षा 2021 के दो सत्रों के बीच चार हफ्ते का अंतर रखने की सलाह दी थी।

इसी के तहत जेईई (मेंस)-2021 परीक्षा का चौथा सत्र अब 26, 27, 31 अगस्त और एक व दो सितंबर को आयोजित किया जाएगा। जेईई (मेंस)-2021 परीक्षा के चौथे सत्र के लिए अबतक 7.32 लाख उम्मीदवार अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।’’ मंत्री ने कहा कि जेईई-मेंस चौथे सत्र के लिए पंजीकरण जारी है और पंजीकरण की तारीख 20 जुलाई तक बढ़ाई जाएगी।

टॅग्स :जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेनधर्मेंद्र प्रधानसीबीएसईनीटजेईई एडवांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे