लाइव न्यूज़ :

JDU विधायक ने उड़ाई कोरोना गाइलाइन की धज्जियां, बैरिकेटिंग हटाकर पार कराई अपनी गाड़ी और फिर...

By एस पी सिन्हा | Updated: May 5, 2021 17:16 IST

विवादों के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाले गोपालपुर के जदयू विधायक गोपाल मंडल कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए कंटेनमेंट जोन की धज्जिया उड़ा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संक्रमितों की बढती संख्या के कारण बिहार में लॉकडाउन लागू है।जदयू विधायक गोपाल मंडल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विधायक गोपाल मंडल मकंदपुर चौक होते हुए नवगछिया बाजार आए थे।

बिहार में कोरोना संक्रमण के जारी कहर को देखते हुए सरकार ने पूरे राज्य में लॉकडाउन लगा दी है। इसके साथ ही लोगों से यह अपील की जा रही है कि वो घरों में रहें और कोविड गाइडलाइन्स के साथ ही लॉकडाउन का सख्ती से पालन करें। लेकिन इस खतरे की घडी में जदयू के विधायक ही इस कानून की धज्जियां उडाते दिख रहे हैं। 

जदयू विधायक गोपाल मंडल ने वाहन को पार करने लिए नवगछिया बाजार में कंटेंमेंट जोन में लगी बैरीकेडिंग को तोड़ दिया। अब उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात हो रही है। विधायक गोपाल मंडल के इस कारनामें का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कंटेनमेंट जोन की धज्जियां उड़ा दी और बांस-बल्ले की बैरिकेटिंग को तोडते हुए अपनी गाड़ी पार करा दी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नवगछिया बाजार में कोरोना संक्रमितों की संख्या दो सौ से ज्यादा होने पर गत 29 अप्रैल को नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज व अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने पूरे बाजार को सील करवा दिया था। इस क्रम में नवगछिया बाजार आने वाले मुख्य मार्ग को सील कर दिया गया था। विधायक गोपाल मंडल मकंदपुर चौक होते हुए नवगछिया बाजार में आये थे और उसके बाद वह स्टेशन रोड होकर लौट रहे थे, जहां बांस-बल्ला लगा हुआ था। जिसे देख कर विधायक खुद गाडी से उतरे और बांस-बल्ला हटाने का निर्देश दिया। 

जिसके बाद पुलिस के जवान बांस-बल्ला हटाने लगे। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के जवानों की मदद की। इसके बाद वहां पर लगे खूंटे को भी तोड दिया गया। और विधायक ने अपनी गाडी आगे बढा दी। इस पूरे घटनाक्रम में विधायक ने कई बार भाषाई सीमा को लांघते हुए अपशब्दों का भी प्रयोग किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से यह तक कहा कि कोई कुछ कहेगा तो कहना कि विधायक जी ने तोड दिया।

इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि उस जगह पर नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी संजीव कुमार सुमन मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात हैं। उनके आवेदन पर ही रिपोर्ट दर्ज की जायेगी। वहीं इस पूरे मामले पर एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। यहां बता दें कि कोरोना संक्रमितों की बढती संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार से पूरे सूबे में लॉक डाउन लगा दिया है। इसके बाद भी विधायक ने कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ा दी।

टॅग्स :बिहार समाचारजेडीयूवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे