बिहार: उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा-नीतीश कुमार ने भाजपा को अछूत से छूत बनाया

By एस पी सिन्हा | Published: October 15, 2022 07:15 PM2022-10-15T19:15:50+5:302022-10-15T19:15:50+5:30

जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार की देन है कि आज भाजपा सत्ता का सुख भोग रही है। नीतीश कुमार ने भाजपा को अछूत से छूत बनाया।

JDU leader Upendra Kushwaha targeted BJP, said - Nitish Kumar made BJP a contagion from untouchables | बिहार: उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा-नीतीश कुमार ने भाजपा को अछूत से छूत बनाया

बिहार: उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा-नीतीश कुमार ने भाजपा को अछूत से छूत बनाया

Highlightsउन्होंने कहा- नीतीश कुमार की देन है कि आज भाजपा सत्ता का सुख भोग रही हैउपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ललन सिंह ने नरेंद्र मोदी को जो कहा ठीक ही कहा हैउन्होंने कहा- अगर समता पार्टी नहीं होती तो भाजपा के लोग सात जन्म में भी सत्ता पर काबिज नहीं हो पाते

पटना: बिहार में नगर निकाय चुनाव पर रोक लगने के बाद से जदयू और भाजपा के बीच जारी जुबानी जंग थमने का नाम नही ले रही है। दोनों दलों के नेता एक दूसरे पर बयानों के बाण चला रहे हैं। इसी कड़ी में जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि ललन सिंह ने जो कहा वह बिल्कुल ठीक कहा है। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार की देन है कि आज भाजपा सत्ता का सुख भोग रही है। नीतीश कुमार ने भाजपा को अछूत से छूत बनाया।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ललन सिंह ने नरेंद्र मोदी को जो कहा ठीक ही कहा है। सबको पता है कि भाजपा के लोगों का कैसा व्यवहार है? भाजपा के नेता हैं कुछ और खुद को दिखाते कुछ और हैं, यही भाजपा का बहरूपियापन है। इसमें माफी मांगने जैसी बात कहां है। 

उन्होंने कहा कि अगर समता पार्टी नहीं होती तो भाजपा के लोग सात जन्म में भी सत्ता पर काबिज नहीं हो पाते। समता पार्टी और नीतीश कुमार की देन हैं कि आज भाजपा केंद्र की सत्ता में है। पहले भाजपा को देश के सभी राजनीतिक दल अछूत मानते थे। 

कुशवाहा ने कहा कि जब समता पार्टी बनी और नीतीश कुमार मुंबई के अधिवेशन में शामिल हुए उस दिन के बाद से भाजपा अछूत से छूत बन गई। समता पार्टी के नेताओं नीतीश कुमार और जॉर्ज फर्नांडिस ने भाजपा को अछूत से छूत बनाने का काम किया। उसी का नतीजा है कि आज भाजपा केंद्र की सत्ता में है नहीं तो वह कभी भी सरकार नहीं बना पाती। जब भी कोई गठबंधन होता है तो उसमें शामिल सभी दलों को उसका फायदा मिलता है। 

उन्होंने भाजपा को अतिपिछड़ा विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा की राजनीति समाज विरोधी है। भाजपा के खिलाफ जदयू बक्सर से सद्भाव बचाओ देश बचाओ यात्रा की शुरूआत करेगी।

Web Title: JDU leader Upendra Kushwaha targeted BJP, said - Nitish Kumar made BJP a contagion from untouchables

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे