लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics: जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर कसा तंज, कहा कांग्रेस हमेशा से पीएम पोस्ट हथियाना चाहती थी

By धीरज मिश्रा | Updated: January 29, 2024 13:37 IST

रविवार को जब सीएम नीतीश ने बीजेपी के साथ जाने का फैसला किया तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी और जेडीयू का गठबंधन से पता चलता है कि यह सब पूर्व नियोजित था।

Open in App
ठळक मुद्देमल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी और जेडीयू का गठबंधन से पता चलता है कि यह सब पूर्व नियोजित थाजेडीयू के नेता केसी त्यागी ने पलटवार किया, कहा हमने पटना में इंडिया गठबंधन की बैठक क्यों की कांग्रेस हमेशा से पीएम पोस्ट लेना चाहती थी

Bihar Politics: नीतीश कुमार ने जब से बिहार में आरजेडी के साथ चली आ रही सरकार से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामा है। तब से ही इंडिया गठबंधन में शामिल विपक्षी दलों ने उन्हें टारगेट करना शुरू कर दिया है। रविवार को जब सीएम नीतीश ने बीजेपी के साथ जाने का फैसला किया तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी और जेडीयू का गठबंधन से पता चलता है कि यह सब पूर्व नियोजित था।

भारत गठबंधन को तोड़ने के लिए बीजेपी जेडीयू ने यह सब योजना बनाई। नीतीश कुमार ने हमें अंधेरे में रखा, उन्होंने लालू यादव को अंधेरे में रखा। मल्लिकार्जुन खड़गे के इस बयान पर जेडीयू के नेता केसी त्यागी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियों के बीच समन्वय स्थापित नहीं हो सका। बाहर से सब कुछ सामान्य दिख रहा था।

लेकिन कांग्रेस गठबंधन पार्टियों के साथ राजनीति कर रही थी। जबकि हम काम कर रहे थे। गठबंधन को मजबूत करने का काम कर रहे थे। कांग्रेस महत्वपूर्ण पद हथियाने में लगी थी। वे सपा, टीएमसी और अन्य क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने की कोशिश कर रहे थे। एक बार राहुल गांधी ने कहा था कि क्षेत्रीय दलों के पास कोई विचारधारा नहीं है। इस कारण हमने अपना नाता गठबंधन से तोड़ लिया।

त्यागी ने कहा कि अगर यह पूर्व नियोजित था, तो हमने पहली बैठक पटना में क्यों आयोजित की। हम ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव को क्यों लेकर आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से पीएम पोस्ट लेना चाहती थी।

दिल्ली में ममता बनर्जी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को भारतीय गठबंधन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में प्रस्तावित किया। मालूम हो कि इंडिया गठबंधन को बनाने के पीछे नीतीश कुमार का दिमाग था। अब वह दिमाग भी बीजेपी के पास आ गया है। 

टॅग्स :बिहारKC Tyagiमल्लिकार्जुन खड़गेआरजेडीजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर