लाइव न्यूज़ :

राजद नेताओं के बयानबाजी से जदयू हो रही है परेशान, जदयू की चेतावनी के बाद भी नही मान रहे हैं राजद नेता

By एस पी सिन्हा | Updated: May 2, 2023 15:18 IST

बिहार में महागठंबन की सरकार में शामिल मुख्य घटक दल जदयू और राजद के बीच तनातनी की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि जदयू राजद नेताओं के दिये जा रहे विवादित बयानों से खुद को सहज नहीं महसूस कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू राजद नेताओं के विवादित बयानों को लेकर काफी नाराज बताई जा रही हैमहागठबंधन की मुख्य घटक जदयू राजद नेताओं के बयानों से लगातार असहज महसूस कर रही हैराजद कोटे के मंत्री चंद्रशेखर, सुरेंद्र यादव और आलोक मेहता समेत अन्य नेता दे चुके हैं विवादित बयान

पटना: बिहार में राजद नेताओं के द्वारा की जा रही बयानबाजी से महागठबंधन में शामिल जदयू खुद को असहज महसूस करने लगी है। राजद और जदयू कई बार विवादित बयानों को लेकर आमने-सामने भी आ चुके हैं, बावजूद इसके राजद के नेता अपने बेतुके बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं।

इसी कड़ी में अब एक और राजद नेता ने ब्राह्मणों को बाहरी बता दिया है। पूर्व विधायक के विवादित बयान पर जदयू ने कड़ी आपत्ति जताई है और माफी मांगने को कह दिया है। बता दें कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद राजद कोटे के मंत्री लगातार विवादित बयान देकर सियासत को गर्मा दे रहे हैं। राजद कोटे के मंत्री चंद्रशेखर, सुरेंद्र यादव और आलोक मेहता समेत अन्य नेताओं का विवादित बयानों से पुराना नाता रहा है।

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान देने के बाद से जो सिलसिला शुरू हुआ थमने का नाम नहीं ले रहा है। चंद्रशेखर के बयान के बाद मंत्री सुरेंद्र यादव ने सेना को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी। इसके बाद मंत्री आलोक मेहता ने सवर्णों को लेकर विवादित बोल बोले। इसी कड़ी में राजद के पूर्व विधायक और राष्ट्रीय सचिव यदुवंश कुमार यादव ने एक विवादित बयान देकर बिहार के सियासी पारे को बढ़ा दिया है।

यदुवंश यादव ने कहा है कि भारत के ब्राह्मण समाज के लोग भारतीय नहीं हैं, बल्कि रूस और अन्य देश के रहने वाले हैं और भारत में आकर बस गए हैं। राजद नेता ने दावा किया है कि डीएनए जांच से इसका हुआ है कि सभी रूस और दूसरे देशों से आए है। इनके आतंक के चलते वहां से इन्हें भगाया गया था। जिसके बाद ये सभी भारत आ गए। इसके बाद राजद नेता के इस बयान पर जदयू ने कड़ी आपत्ति जताई है।

जदयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि ऐसे घटिया बयान देने वालों पर राजद को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजद के नेता मीडिया में बने रहने के लिए इस तरह की बयानबाजी करते हैं। ऐसे नेता महागठबंधन की छवि को धूमिल कर रहे हैं, राजद इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

टॅग्स :जेडीयूआरजेडीनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी