लाइव न्यूज़ :

जेडीयू ने आरसीपी सिंह पर लगाए आरोप, कहा- पार्टी में रहते हुए जुटाई गई करोड़ो की संपत्ति का हिसाब दें

By शिवेंद्र राय | Updated: August 6, 2022 11:39 IST

जदयू ने अपने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह) को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने की पूरी तैयारी कर ली है। जदयू बिहार इकाई के अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने आरसीपी सिंह को पत्र लिखकर पार्टी में रहने के दौरान अकूत संपत्ति अर्जित करने के लिए जवाब देने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देआरसीपी सिंह पर जदयू ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोपपत्र लिखकर जवाब देने को कहाआरसीपी पर 40 बीघे जमीन खरीदने और ब्यौरा न देने का आरोप है

पटना: जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके आरसीपी सिंह की मुश्कलें बढ़ने वाली हैं। जदयू  ने  भेजा अपने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को पार्टी में रहते हुए अकूत संपत्ति जुटाने के आरोप में कारण बताओ नोटिस भेजा है। आरसीपी सिंह पर साल 2013-2022 के दौरान नालंदा जिले के दो प्रखंडों अस्थावां और इस्लामपुर में 40 बीघा जमीन खरीदने का आरोप है। आरसीपी सिंह पर जमीन दान में लेने का आरोप भी है। आरसीपी सिंह को भेजे गए पत्र में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने अपनी पत्नी के नाम से हेरफेर कर जमीन खरीदी और इस बात को छिपाए रखा। आरसीपी सिंह पर आरोप है कि उन्होंने अपनी इस संपत्ति का ब्यौरा चुनावी हलफनामें में भी नहीं दिया। पार्टी ने इसे नीतिश कुमार की भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाई गई जीरो टॉलरेंस की नीति के खिलाफ माना है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की तरफ से लिखे गए पत्र में कहा गया है, "नालन्दा जिला जनता दल (यू०) के दो साथियों का साक्ष्य के साथ परिवाद प्राप्त हुआ है। जिसमें यह उल्लेख है कि अब तक उपलब्ध  जानकारी के अनुसार आपके एवं आपके परिवार के नाम से वर्ष 2013 से 2022 तक अकूत अचल संपत्ति निबंधित कराया गया है। जिसमें कई प्रकार की अनियमितताएँ दृष्टिगोचर होती है। आप लंबे समय से दल के सर्वमान्य नेता श्री नीतीश कुमार जी के साथ अधिकारी एवं राजनीतिक कार्यकर्त्ता के रूप में काम करते रहे हैं। आपको माननीय नेता ने दो बार राज्यसभा का सदस्य, पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव (संगठन), राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केन्द्र में मंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर पूर्ण विश्वास एवं भरोसा के साथ दिया। आप इस तथ्य से भी अवगत हैं कि माननीय नेता भ्रष्टाचार के जीरो टॉलरेन्स पर काम करते रहे हैं और इतने लम्बे सार्वजनिक जीवन के बावजूद नेता (नीतिश कुमार) पर कभी कोई दाग नहीं लगा और न उन्होंने कोई संपत्ति बनायी। निदेशानुसार पार्टी आपसे अपेक्षा करती है कि परिवाद के बिन्दुओं पर बिन्दुवार अपनी स्पष्ट राय से पार्टी को तत्काल अवगत करायेंगे।"

बता दें कि यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी रहे आरसीपी सिंह कभी नीतिश कुमार के बेहद करीबी माने जाते थे। आरसीपी सिंह जेडीयू के कोटे से दो बार राज्‍ससभा भेजे गए और केंद्र में मंत्री भी रहे। बताया जाता है कि नीतिश कुमार से आरसीपी सिंह के संबंध बाद में खराब हो गए। पार्टी ने इस बार आरसीपी सिंह की जगह खीरू महतो को राज्‍यसभा भेजा।

टॅग्स :Ram Chandra Prasad Singhजेडीयूनीतीश कुमारआरजेडीRJD
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की