लाइव न्यूज़ :

आम चुनाव 2019 के लिए दक्षिण में कांग्रेस नीत महागठबंधन का झंडा बुलंद करेगा जनता दल (सेकुलर)

By संतोष ठाकुर | Updated: November 7, 2018 12:16 IST

कांग्रेस भी जेडीएस की इस पहल से खासी उत्साहित है। उसकी खुशी के कई कारण हैं। सबसे पहली वजह यह है कि इससे उन अफवाहों पर विराम लगेगी, जिसमें कहा जा रहा था कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन में ठीक नहीं चल रहा है।

Open in App

आम चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस को दक्षिण भारत में एक और मजबूत सहयोगी मिल गया है। जेडीएस ने स्पष्ट शब्दों में महागठबंधन और इसके नेता के तौर पर कांग्रेस की पुरजोर वकालत करते हुए कहा है कि वह राष्ट्रव्यापी दल है। ऐसे में निश्चित तौर पर नेतृत्व उसका ही बनता है। इसके लिए जेडीएस ने दक्षिणी राज्यों में अन्य विपक्षी दलों से भी बात करने का इरादा व्यक्त किया है। 

जेडीएस के इस खुले समर्थन से न केवल कांग्रेस को संबल मिला है, बल्कि इससे भाजपा की भी मुश्किल कुछ बढ़ती दिख रही है। इसकी वजह यह है कि अगर जेडीएस दक्षिण के छोटे दलों से महागठबंधन के लिए बात करता है तो इसका विपरीत असर यह हो सकता है कि भाजपा को पहले से कठिन लग रहे दक्षिण में नया साथी तलाश करने की दिशा में समस्या हो सकती है। 

जेडीएस के इस खुले समर्थन पर चर्चा करते हुए भाजपा सरकार के एक मंत्री ने कहा कि इसका कितना असर होगा, यह तो भविष्य के गर्भ में है। लेकिन निश्चित तौर पर इसकी वजह से हमें दक्षिण भारत में नए साथियों की तलाश में कुछ समस्या सामने आ सकती है। इसकी वजह यह है कि जेडीएस कर्नाटक में सरकार में है। ऐसे में स्थानीय सरकार में होने का उसे कुछ लाभ मिल सकता है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशाल व्यक्तित्व के सामने जेडीएस कितना प्रभाव छोड़ सकता है यह देखना होगा। 

इस मंत्री ने कहा कि राज्य और केंद्र के चुनाव में अंतर होता है।कर्नाटक में भी देश ने देखा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रचार शुरू किया तो किस तरह से भाजपा की सीटों में इजाफा हुआ था। वहीं, 2019 में तो स्वयं नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट डाले जाएंगे। 

जेडीएस की पहल से कांग्रेस उत्साहित

कांग्रेस भी जेडीएस की इस पहल से खासी उत्साहित है। उसकी खुशी के कई कारण हैं। सबसे पहली वजह यह है कि इससे उन अफवाहों पर विराम लगेगी, जिसमें कहा जा रहा था कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन में ठीक नहीं चल रहा है। इसमें कभी भी दरार आ सकती है। खासकर यह राहत ऐसे समय में मिल रही है जब 2019 के आम चुनाव के लिए महागठबंधन के लिए प्रयास तेज हो रहे हैं और इसके नेता को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। दूसरा, कांग्रेस को दक्षिण में सहयोगी दलों की तलाश में बहुत अधिक मेहनत नहीं करनी होगी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकर्नाटकजनता दल (सेकुलर)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?